फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मान्यता: शरीर में काला धागा बांधने के हैं कई फायदे, लेकिन इन नियमों की भूलकर भी न करें अनदेखी

Thu, 06 May 2021 06:17 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 06 May 2021 06:17 AM IST
विज्ञापन
kala dhaga ke upay know benefit of black thread in astrology
काला धागा के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया

मान्यता के अनुसार, बुरी नजर या शनि दोष से बचने के लिए काला धागा बांधा जाता है। इसे धारण करने के अन्य फायदे भी बताए जाते हैं। इस धागे को आप गले, बाजु, कमर, पैर या फिर कलाई में बांध सकते हैं। लाल किताब और ज्योतिष शास्त्र में काले धागे के उपाय और इसके महत्व के बारे में बताया गया है। लेकिन काले धागे को पहनते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। आइए जानते काले धागे को पहनने के लाभ और सावधानियां।  

kala dhaga ke upay know benefit of black thread in astrology
काला धागा के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
शरीर में काला धागा बांधने के फायदे
काले धागे में व्यक्ति को बुरी नजर से बचाने की असीम शक्ति होती है। यह उसे काली शक्तियों से बचाता है। शनि ग्रह का संबंध भी काले रंग से है। शनि काले रंग का कारक होता है, काला धागा पहनने से व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होता है। इससे शनिदोष से भी मुक्ति मिलती है।
kala dhaga ke upay know benefit of black thread in astrology
काला धागा के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
आर्थिक लाभ के लिए इस दिन बांधे काला धागा

मंगलवार के दिन शरीर में काला धागा बांधना बेहद फायदेमंद होता है। खासकर इस दिन दाहिने पैर में काला धागा बांधना शुभ होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति का आर्थिक जीवन सुखी होता है। घर में धन-समृद्धि का आगमन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kala dhaga ke upay know benefit of black thread in astrology
काला धागा के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
सेहत के लिए कारगर होता काला धागा

सेहत के लिहाज से भी काला धागा बांधना फायदेमंद होता है। पेट दर्द से पीड़ित व्यक्ति अगर अपने पैरों के अंगूठे में इस धागे को बांध ले तो उसका पेट दर्द कम हो जाता है। पैर में काला बांधने से पैर की चोटें ठीक हो जाती हैं। जिन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उसे काला धागा पहनाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
kala dhaga ke upay know benefit of black thread in astrology
काला धागा के उपाय - फोटो : सोशल मीडिया
घर को बुरी नजर से बचाने के लिए बांधें काला धागा

घर को बुरी नज़र से बचाने के लिए काले धागे का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए काले धागे में नींबू-मिर्ची बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटका सकते हैं। ऐसा आपने कई घरों के मुख्य द्वार या व्यापारिक अनुष्ठानों पर जरूर देखा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed