फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीख: व्यक्ति की महानता का कारण उसका ज्ञान और व्यवहार होता है

Tue, 15 Oct 2019 10:11 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 15 Oct 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
factors affecting human behaviour

पौराणिक कथाओं के अनुसार एक संत जिनका नाम तुकाराम था वह रोज प्रवचन दिया करते थे। उन्हें सुनने दूर दूर से लोग आया करते थे। आसपास के क्षेत्रों में उनकी प्रसिद्धि काफी बढ़ गई थी, जिस वजह उनका एक पड़ोसी उनसे जलन की भावना रखता था। वह रोज प्रवचन सुनने के बाद संत तुकाराम को नीचा दिखाने का मौका ढूढ़ता रहता था।

factors affecting human behaviour

एक दिन संत तुकाराम की भैंस ने उस पड़ोसी के खेत में जाकर उसकी बहुत सारी फसल खराब कर दी। यह सब देख कर उस पड़ोसी को बहुत गुस्सा आया और गुस्से में संत तुकाराम को बुरा-भला कहने लगा।

factors affecting human behaviour

संत तुकाराम ने उनसे मांगी माफी और उनकी किसी बात का जवाब नहीं दिया। ऐसे में पड़ोसी को और अधिक गुस्सा आया और उसने एक डंडे से संत की पिटाई कर दी। संत तुकाराम ने तब भी उस पड़ोसी से कुछ नहीं बोला और अंत में पड़ोसी थककर अपने घर चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
factors affecting human behaviour

अगले दिन जब तुकाराम प्रवचन दे रहे थे, तब वह पड़ोसी नहीं आया। तुकाराम जी पड़ोसी के घर गए और माफी मांगने लगे। तुकाराम जी ने पड़ोसी को प्रवचन का निमंत्रण भी दिया। 

विज्ञापन
factors affecting human behaviour

तुकाराम जी की सहनशीलता और ऐसा स्वरूप देखकर वह पड़ोसी उनके पैरों में गिर पड़ा और क्षमा मांगने लगा। तब तुकाराम ने पड़ोसी को उठाया और गले लगा लिया। पड़ोसी को अब समझ आ गया कि संत तुकाराम जी की महानता का कारण उनका ज्ञान और व्यवहार है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed