फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए भगवान शिव को क्यों पसंद है भांग और धतूरा, अर्पित करने पर मिलता है लाभ

Mon, 23 Oct 2017 08:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 23 Oct 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
 during worship of lord shiva offered to bhang or marijuana and water

सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष दिन होता है और भगवान श‌िव की पूजा सबसे आसान मानी जाती। भोलेनाथ सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता है भी हैं। भोले नाथ की पूजा में न तो लजीज व्यंजन परोसे जाते हैं और न ही मिठाई। भगवान शिव की पूजा में ऐसी चीजें चढ़ाई जाती है जो किसी दूसरे देवता को नहीं चढ़ाई जाती हैं। भोले नाथ को बेलपत्र, धतूरा और एक लोट जल से भी खुश क‌िया जा सकता है।



पढ़ें- शिवलिंग पर कभी भी नहीं चढ़ानी चाहिए ये 7 चीजें, होता है अपशगुन

 during worship of lord shiva offered to bhang or marijuana and water
श‌िवल‌िंग

श‌िव महापुराण में भगवान श‌िव को नीलकंठ कहा गया है क्योंक‌ि सागर मंथन के समय भगवान भोलेनाथ ने सागर मंथन से उत्पन्न हालाहल व‌िष को पीकर सृष्ट‌ि को तबाह होने से बचाया था। लेक‌िन व‌िष पीने के बाद इसके प्रभाव से भगवान श‌िव का गला नीला पड़ गया क्योंक‌ि इन्होंने व‌िष को अपने गले से नीचे नहीं उतरने द‌िया।

 during worship of lord shiva offered to bhang or marijuana and water

इसका परिणाम यह हुआ क‌ि व‌िष भगवान श‌िव के मस्त‌िष्क पर चढ गया और भोलेनाथ अचेत हो गए। ऐसी स्‍थ‌ित‌ि में देवताओं के सामने भगवान श‌िव को होश में लाना एक बड़ी चुनौती बन गई। देवी भागवत पुराण में बताया गया है क‌ि इस स्‍थ‌ित‌ि में आद‌ि शक्त‌ि प्रकट हुई और भगवान श‌िव का उपचार करने के ल‌िए जड़ी बूट‌ियों और जल से श‌िव जी का उपचार करने के ल‌िए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
 during worship of lord shiva offered to bhang or marijuana and water

भगवान श‌िव के स‌िर से विष की गर्मी को दूर करने के ल‌िए देवताओं ने भगवान श‌िव के स‌िर पर धतूरा, भांग रखा और न‌िरंतर जलाभ‌िषेक क‌िया। इससे श‌िव जी के स‌िर से व‌िष का दूर हो गया। इस समय से ही भगवान श‌िव को धतूरा, भांग और जल चढ़ाया जाने लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed