फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चल रहा है भाद्रपद महीना, भूलकर भी न करें ये पांच काम, जानें नियम

Thu, 06 Aug 2020 02:19 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 06 Aug 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
do not do these five things in Bhadrapad month
भाद्रपद महीना में होती है कृष्ण भक्ति - फोटो : अमर उजाला

यह भाद्रपद माह चल रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन के बाद भाद्रपद महीना आता है जिसे भादों भी कहा जाता है। भाद्रपद चातुर्मास में आने वाला दूसरा महीना होता है। धार्मिक दृष्टि से देखें तो भादों का महीना भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेने से संबंधित है। भगवान श्रीकृष्ण ने भादों के महीने में रोहिणी नक्षत्र के वृष लग्न में जन्म लिया था। ऐसा कहा जाता है कि भाद्रपद महीने में कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं भाद्रपद महीने कौन-कौनसे कार्यों को नहीं करना चाहिए।

do not do these five things in Bhadrapad month
पलंग या बेड पर सोने से करें परहेज - फोटो : सोशल मीडिया
पलंग या बेड पर सोने से करें परहेज

भाद्रपद महीने में पलंग या बेड पर नहीं सोना चाहिए। इस समय नियम के अनुसार, जमीन पर चटाई बिछाकर उस पर ही सोना चाहिए। यह उपाय भाद्रपद महीने में जरूर करना चाहिए।

do not do these five things in Bhadrapad month
भादों माह में इन चीजों का न करें सेवन - फोटो : सोशल मीडिया
भादों माह में इन चीजों का न करें सेवन

नियम के अनुसार, भाद्रपद माह में मांस, शहद, गुड़, हरी सब्जी, मूली एवं बैंगन भी भाद्रपद में नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। यह माह साधना के लिए शुभकारी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
do not do these five things in Bhadrapad month
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नशे के सेवन से रहें दूर

सेहत के लिए नशीले पदार्थों का सेवन हानिकारक होता है। विशेषकर भाद्रपद महीने में नशीली चीज़ों का सेवन तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यदि आप नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं तो इस महीने इसका त्याग करें।

विज्ञापन
do not do these five things in Bhadrapad month
अधिक वसायुक्त भोजन न खाएं - फोटो : Pixabay
अधिक वसायुक्त भोजन न खाएं

भाद्रपद मास में तेल से बनी चीजें भी खाने से बचना चाहिए। इस समय पाचन क्रिया कमजोर होती है। साथ ही इस माह अधिक मसालेदार चीजों को खाने से बचना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed