फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir: भगवान राम के जीवन से सीखनी चाहिए ये चार बातें

Wed, 05 Aug 2020 06:36 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 05 Aug 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir learn these five things from Lord Rama's life
राम मंदिर - फोटो : amar ujala

जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। 5 अगस्त को मंदिर का भूमि पूजन होगा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का प्रस्तावित मंदिर करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का बड़ा केन्द्र बनेगा। पहले से ही सरयू नदी के तट पर बसी अयोध्यानगरी के प्रति हिन्दू धर्म के अनुयायियों की अगाध श्रद्धा है। 



भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा के दायरे में रहकर कर्तव्यों का पालन करने की सीख देता है। वचनबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा उनके जीवन के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं। उनके जीवन से हमें कई चीजों की प्रेरणा लेने की जरूरत है। आइए जानते हैं उनके जीवन से हम क्या-क्या चीजें सीख सकते हैं। 

Ram Mandir learn these five things from Lord Rama's life
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नया लोगो। - फोटो : amar ujala
चरित्र और आचरण

रामायण में भगवान श्रीराम को भगवान विष्णु का अवतार बताया गया है जो स्वंय भगवान के गुणों से ओतप्रोत है। आज समाज के लोगों के आचरण में जो मिलावट आई है ऐसे में भगवान राम के आचरण से हमें पवित्रता की सीख लेनी चाहिए। 

Ram Mandir learn these five things from Lord Rama's life
भगवान राम और उनके भाई भरत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
माता-पिता के लिए सम्मान

पिता दशरथ और माता कैकेयी के द्वारा 14 वर्ष का वनवास दिए जाने पर श्री राम ने माता-पिता की आज्ञा का पालन किया। साथ ही भगवान राम को पता था कि मेरे पिता वचन के आगे मजबूर हैं इसलिए उन्हें उनकी आज्ञा का पालन करना ही होगा इसलिए राम ने वनवास का रास्ता चुन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir learn these five things from Lord Rama's life
भगवान राम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
गुरु के प्रति आदर

गुरु का स्थान किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे बड़ा होता है। गुरू के ज्ञान से ही हम जीवन में सफलता प्राप्त कर पाते हैं परन्तु आज का युवा गुरू की आज्ञा का पालन नही करता है और बिना मार्गदर्शन के गलत राह पर चलने लगता है। भगवान श्री राम जी ने हमेशा अपने गुरु वशिष्ट की आज्ञा का पालन किया है। हमें उनके चरित्र से गुरू भक्ति सीखनी चाहिए।

विज्ञापन
Ram Mandir learn these five things from Lord Rama's life
lord rama
धैर्यशाली व्यक्तित्व

किसी भी मुश्किल परिस्थिति में भगवान राम ने अपना धैर्य नहीं खोया है। उन्होनें हर परेशानी में धैर्य से काम लिया है इसलिए हमें भगवान राम जी तरह जीवन की हर तकलीफ में शांति से कार्य करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed