फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस आज, सोना-चांदी और बर्तन खरीदने के साथ करें ये 10 कारगर उपाय, मिलेगी धन-समृद्धि और निरोगी जीवन

Sat, 18 Oct 2025 07:34 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 18 Oct 2025 07:34 AM IST
सार

Dhanteras 2025: धनतेरस पर मां लक्ष्मी का श्री यंत्र स्थापित कर पूजन करें। दिवाली तक नियमित रूप से इसकी आराधना करें। इसके बाद इसे घर या कार्यालय की उत्तर दिशा में रख दें। यह धन, सफलता और समृद्धि का द्वार खोलता है।
 

विज्ञापन
Dhanteras 2025 Dhantrayodashi Puja Time Vidhi to Buy Gold Silver And Remedies
धनतेरस पर करें ये अचूक उपाय - फोटो : Amar Ujala
धनतेरस का पर्व दीपावली की शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन आरोग्य, आयु, धन और समृद्धि का संदेश देता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। धर्मग्रंथों में कहा गया है कि धनतेरस के दिन कुछ विशेष उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, वैभव और निरोगता का वास होता है।
Dhanteras 2025 Dhantrayodashi Puja Time Vidhi to Buy Gold Silver And Remedies
धनतेरस की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
1. कुबेर दिशा में रखें धन
धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा करना अत्यंत शुभ माना गया है। उनकी दिशा उत्तर होती है, इसलिए इस दिन घर की नकदी या गहने उत्तर दिशा में रखने चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक वृद्धि होती है और धन स्थायी रूप से टिकता है।

2. तिजोरी में लगाएं विशेष चित्र
धनतेरस पर तिजोरी या दुकान के गल्ले में मां लक्ष्मी का वह चित्र लगाना चाहिए, जिसमें वे कमल पर विराजमान होकर धनवर्षा कर रही हों और दोनों ओर हाथी सूंड उठाए खड़े हों। यह चित्र धन और सौभाग्य को आकर्षित करता है तथा घर में स्थायी लक्ष्मी का वास कराता है।
Dhanteras 2025 Dhantrayodashi Puja Time Vidhi to Buy Gold Silver And Remedies
Dhanteras 2025 - फोटो : amar ujala
3. गोमती चक्र से करें लक्ष्मी पूजन
इस दिन 11 गोमती चक्र लाकर उन पर चंदन लगाएं और लक्ष्मी पूजन के समय इन्हें देवी के चरणों में रखें। पूजन के उपरांत इन्हें तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखने से कभी धन की कमी नहीं होती।

4. नई झाड़ू लाना शुभ
धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदकर घर में लाना अत्यंत शुभ माना गया है। झाड़ू न केवल स्वच्छता का प्रतीक है बल्कि यह नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाती है। स्वच्छ घर में मां लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है।

Dhanteras 2025: आज ब्रह्म योग में मनाई जाएगी धनतेरस, जानें इस दौरान क्या खरीदें और क्या नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2025 Dhantrayodashi Puja Time Vidhi to Buy Gold Silver And Remedies
Dhanteras 2025 - फोटो : amar ujala
5. चांदी या बर्तन की खरीदारी
यदि संभव हो तो धनतेरस पर चांदी खरीदें, और यदि नहीं, तो कोई धातु का बर्तन अवश्य लें। यह चंद्रमा का प्रतीक है, जो मन को शीतलता और संतोष प्रदान करता है। माना जाता है कि ऐसा करने से मानसिक शांति और समृद्धि बढ़ती है।

6. 21 चावल के दानों से करें उपाय
धनतेरस की रात लक्ष्मी-कुबेर पूजन के बाद केसर या हल्दी से रंगे 21 चावल के दाने लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। यह उपाय धनवृद्धि और स्थायी समृद्धि का सूचक माना गया है।

Dhanteras 2025 Live: शुभ योग में धनतेरस आज, जानें पूजा विधि, कथा, मंत्र और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
Dhanteras 2025 Dhantrayodashi Puja Time Vidhi to Buy Gold Silver And Remedies
Dhanteras 2025 - फोटो : अमर उजाला
7. स्थापित करें श्री यंत्र
धनतेरस पर मां लक्ष्मी का श्री यंत्र स्थापित कर पूजन करें। दिवाली तक नियमित रूप से इसकी आराधना करें। इसके बाद इसे घर या कार्यालय की उत्तर दिशा में रख दें। यह धन, सफलता और समृद्धि का द्वार खोलता है।

8. भय और शत्रु नाश के लिए हनुमान उपाय
यदि जीवन में भय या शत्रु बाधा है, तो धनतेरस की रात हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं। 11 पीपल के पत्तों पर “श्री राम” लिखकर माला बनाएं और चढ़ाएं। फिर वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। यह उपाय मानसिक बल और सुरक्षा प्रदान करता है।

Happy Dhanteras 2025 Wishes: खुशियां बरसे और घर में आए खुशहाली...इस धनतेरस रौशन हो परिवार और बनी रहे हरियाली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed