{"_id":"60acfce1b496945479482d40","slug":"chandra-grahan-2021-pregnancy-precautions-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan May 2021: ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये चार चीजें","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Chandra Grahan May 2021: ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये चार चीजें
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Wed, 26 May 2021 06:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चंद्रग्रहण 2021: ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है।
- फोटो : shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Chandra Grahan May 2021: 26 मई को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह उपछाया चंद्रग्रहण होगा जो वृश्चिक राशि में लगेगा। ग्रहण काल की अवधि को धर्म, ज्योतिष और धार्मिक नजरिए से अशुभ समय माना जाता है। ग्रहण 26 मई को दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से प्रारंभ होगा जो शाम के 7 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा। ऐसे में यह चंद्रग्रहण कुल मिलाकर 5 घंटे और 2 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार इस बार चंद्र ग्रहण में सूतक काल नहीं लगेगा। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। गर्भवती महिलाएं इन बातों का जरूर ध्यान रखें-
2 of 5
ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को किसी भी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जैसे चाकू, कैंची, सूई आदि।
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को किसी भी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जैसे चाकू, कैंची, सूई आदि। शास्त्रों में यह भी कहा जाता है कि न सिर्फ गर्भवती महिलाएं बल्कि उनके पति भी इस समय इन चीजों का इस्तेमाल करने से बचें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से उसके शिशु के अंगों को हानि पहुंच सकती है।
3 of 5
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए।
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गर्भवती महिला अगर ग्रहण देख लेती है तो उसका सीधा असर उसके होने वाले बच्चे की शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ता है। जन्म के बाद बच्चे के शरीर पर कोई न कोई दाग जरूर पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बना हुआ खाना नहीं खाना चाहिए।
- फोटो : social media
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बना हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। कहा जाता है कि इस समय में पड़ने वाली हानिकारक किरणें खाने को दूषित कर देती हैं।ऐसे में अगर घर पर खाना बना हो तो उसमें तुरंत तुलसी के पत्ते डाल दें। ग्रहण खत्म होने के बाद उन्हें निकाल दें। ऐसा करने से ग्रहण के बाद भी खाना शुद्ध रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिला को स्नान कर लेना चाहिए नहीं तो शिशु को त्वचा संबधी रोग लग सकते हैं।
- फोटो : Pixabay
मान्यता है कि ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिला को स्नान कर लेना चाहिए नहीं तो शिशु को त्वचा संबधी रोग लग सकते हैं। ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिला को तुलसी पत्ती जीभ पर रखकर हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।