फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: घर में में दिख रहे हैं अगर ऐसे संकेत, तो घर बचाने के लिए तुरंत हो जाएं सावधान

Sun, 13 Mar 2022 10:53 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti These 5 Signs Are Seeing in Your House Than There May Be Financial Crisis
नीतिशास्त्र के अनुसार घर में गरीबी आने से पहले उसके संकेत मिलते हैं। - फोटो : अमर उजाला
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को उनकी बुद्धिमत्ता और विभिन्न विषयों में पारंगत होने के कारण आज भी श्रेष्ठ विद्वानों की श्रेणी में रखा जाता है। वे एक कुशल रणनीतिकार, कूटनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे। आचार्य चाणक्य द्वारा रचित नीतिशास्त्र की बातें भले ही लोगों को बहुत कठोर लगती हैं, लेकिन ये बातें लोगों को जीवन की सत्यता से अवगत करवाती हैं और मुश्किलों से लड़ते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। आचार्य चाणक्य ने द्वारा नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया गया है। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है। नीतिशास्त्र के अनुसार घर में गरीबी आने से पहले उसके संकेत मिलते हैं। इन संकेतों के माध्यम से यह जाना जा सकता है कि भविष्य में घर की आर्थिक स्थिति कैसी हो सकती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो संकेत और क्या कहती है चाणक्य नीति इस बारे में
Chanakya Niti These 5 Signs Are Seeing in Your House Than There May Be Financial Crisis
जहां लोग ईश्वर का ध्यान नहीं लगाते उस घर में सुख-समृद्धि आनी बंद हो जाती है। - फोटो : अमर उजाला

घर में पूजा पाठ न होना
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस घर में पूजा नहीं होती या लोग जहां ईश्वर का ध्यान नहीं लगाते उस घर में सुख-समृद्धि आनी बंद हो जाती है। इसके साथ ही घर में रह रही लोगों के बीच प्रेम भी कम हो जाता है और इस कारण लक्ष्मी माता वहां निवास नहीं करतीं। ये आने वाले आर्थिक संकट का बड़ा संकेत है। 

Chanakya Niti These 5 Signs Are Seeing in Your House Than There May Be Financial Crisis
स घर में बड़े बुज़रगों का अपमान होने लगे समझ लीजिए उस घर में बुरे दिन आने वाले हैं। - फोटो : istock

बड़े-बुजुर्गों का अपमान करना
आचार्य चाणक्य के अनुसार घर में सभी बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। जिस घर में बड़े बुजुर्गों का अपमान होने लगे समझ लीजिए उस घर में बुरे दिन आने वाले हैं। बड़े बुजुर्गों के साथ गलत व्यवहार करने वाले लोग जीवन में कभी भी खुश नहीं रहते। घर में बड़े बूढ़ों का अपमान करने वालों के घर कभी बरकत नहीं होती। ये आर्थिक संकट का एक संकेत माना जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti These 5 Signs Are Seeing in Your House Than There May Be Financial Crisis
चाणक्य के नीतिशास्त्र के अनुसार जिस घर में 24 घंटे सिर्फ क्लेश होता रहता है उस घर में आर्थिक तरक्की संभव नहीं है। - फोटो : istock

घर में क्लेश होना 
वैसे तो जिस घर में चार लोग रहते हैं वहां थोड़ी बहुत बहस होना लाज़मी है। मतलब यदि आपके घर में कई लोग हैं तो उनके बीच विचारों का मतभेद हो सकता है। लेकिन आचार्य चाणक्य के अनुसार मतभेद मिटाएं जा सकते हैं लेकिन यदि मनभेद हो गया तो उस घर में हमेशा झगड़ा होता रहेगा। चाणक्य के नीतिशास्त्र के अनुसार जिस घर में 24 घंटे सिर्फ क्लेश होता रहता है उस घर में आर्थिक तरक्की संभव नहीं है। इसलिए ये भी आने वाले संकट का संकेत है। 

विज्ञापन
Chanakya Niti These 5 Signs Are Seeing in Your House Than There May Be Financial Crisis
आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि घर पर कोई विपदा आने वाली होती है तो आपके घर का तुलसी का पौधा सूखने लगता है। - फोटो : istock

तुलसी के पौधे का सूख जाना
सामान्यतौर पर हर घर में तुलसी का पौधा लगाया जाता है और उसकी पूजा की जाती है। तुलसी का पौधा शुभता का प्रतीक है। आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि घर पर कोई विपदा आने वाली होती है तो आपके घर का तुलसी का पौधा सूखने लगता है। यह भी आर्थिक संकट का संकेत है, इसलिए ऐसे में सावधानी बरतनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed