Chanakya Niti On Things That Harm A Person: मनुष्य का जीवन उसके विचारों, आदतों और निर्णयों से संचालित होता है। लेकिन जब ये आदतें गलत दिशा में मुड़ जाती हैं, तो वही बातें धीरे-धीरे उसके पतन का कारण बन जाती हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथों में स्पष्ट रूप से बताया है कि कुछ ऐसी प्रवृत्तियाँ होती हैं, जो व्यक्ति को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर बना देती हैं। अगर समय रहते इन्हें न सुधारा जाए, तो जीवन में पछतावे के सिवा कुछ शेष नहीं रहता।
Chanakya Niti: इन आदतों के कारण हो सकता है जीवन का पतन, चाणक्य की नीतियों से जानिए उपाय
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 11 May 2025 10:08 AM IST
सार
Chanakya Niti On Life: चाणक्य नीति के अनुसार, आलस्य, अनुचित संगत, समय की बर्बादी, भोग-विलास में डूबना और असफलता के डर से प्रयासों का त्याग, ये कुछ ऐसे कारण हैं, जो व्यक्ति को धीरे-धीरे गर्त में धकेल सकते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि इन संकेतों को समय रहते पहचाना जाए और अपने जीवन की दिशा को सही मार्ग पर मोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन