फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: इंसान को ऐसी जगहों पर कभी नहीं बसाना चाहिए घर, भविष्य में होती है बड़ी परेशानी

Fri, 25 Mar 2022 10:09 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 25 Mar 2022 10:09 AM IST
विज्ञापन
chanakya niti quotes in hindi never live in these places otherwise your life will be worse
इंसान को ऐसी जगहों पर कभी नहीं बसाना चाहिए घर - फोटो : amarujala

Chanakya Niti: प्रसिद्ध अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य बेहद ही बुद्धिमान और कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपनी नीतियों में न सिर्फ व्यक्ति को सफलता हासिल करने के तमाम रास्ते बताए हैं, बल्कि इनके माध्यम से समाज का कल्याण भी किया है। आज भी उनकी रणनीति पूरे विश्व में विख्यात है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण बालक चंद्रगुप्त को मधग का सम्राट बना दिया था। उन्होंने अपने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं। चाणक्य नीति कहती है कि मनुष्य का जीवन अनमोल है। इस जीवन को यदि सफल और सार्थक बनाना है, तो हर किसी को कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा आचार्य चाणक्य ने जीवन के पहलुओं के बारे में बताया है। व्यक्ति को कहां रुकना और कहां रहना चाहिए, इसको लेकर भी अपनी किताब में उन्होंने काफी कुछ बताया है। आइए जानते हैं इसके बारे में…

chanakya niti quotes in hindi never live in these places otherwise your life will be worse
इंसान को ऐसी जगहों पर कभी नहीं बसाना चाहिए घर - फोटो : istock
ऐसी जगह नहीं रुकना चाहिए 

आचार्य चाणक्य के मुतबिक, जिस देश में आदर-सम्मान न हो, जहां आजीविका का कोई साधन न हो, जहां कोई बंधु-बांधव, रिश्तेदार भी न हों तथा किसी प्रकार की विद्या और गुणों की प्राप्ति की संभावना न हो, ऐसे देश को छोड़ ही देना चाहिए। 

chanakya niti quotes in hindi never live in these places otherwise your life will be worse
इंसान को ऐसी जगहों पर कभी नहीं बसाना चाहिए घर - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, किसी अन्य देश अथवा किसी अन्य स्थान पर व्यक्ति इसलिए जाता है, क्योंकि वहां जाकर कोई नयी बात, नयी विद्या, रोजगार और नया गुण सीख सकेंगे। लेकिन जहां इनमें से किसी भी बात की संभावना न हो, ऐसे देश या स्थान पर जाने का कोई औचित्य नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti quotes in hindi never live in these places otherwise your life will be worse
इंसान को ऐसी जगहों पर कभी नहीं बसाना चाहिए घर - फोटो : istock

 चाणक्य नीति के अनुसार, जहां वेद को जानने वाला ब्राह्मण, धनिक, राजा, नदी और वैद्य न हों, उस स्थान पर मनुष्य को एक दिन भी नहीं रहना चाहिए।

विज्ञापन
chanakya niti quotes in hindi never live in these places otherwise your life will be worse
इंसान को ऐसी जगहों पर कभी नहीं बसाना चाहिए घर - फोटो : iStock

चाणक्य नीति कहती है कि जहां लोकयात्रा अर्थात जीवन को चलाने के लिए आजीविका का कोई साधन न हो, व्यापार आदि विकसित न हो, किसी प्रकार के दंड के मिलने का भय न हो, लोकलाज न हो, व्यक्तियों में शिष्टता, उदारता न हो अर्थात उनमें दान देने की प्रवृत्ति न हो, वहां व्यक्ति को एक पल भी नहीं रुकना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed