फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचा देंगी चाणक्य की ये 3 बातें, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

Fri, 26 Jul 2024 06:08 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 26 Jul 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti for Success know Tips for Your Goals in hindi
Chanakya Niti - फोटो : freepik

Chanakya Niti For Life : हर व्यक्ति अपने जीवन को सफल बनाने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित करता है। इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए वह दिन रात मेहनत भी करता है। इस दौरान कई योजनाओं का निर्माण भी किया जाता है, जो कार्य को पूरा करने में सहायता करती है। अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए कुछ लोग कई चीजों का भी त्याग करते हैं। हालांकि, कई बार इन सब के बावजूद मनचाहे परिणामों की प्राप्ति नहीं होती हैं। निराशा मिलने के कारण धीरे-धीरे व्यक्ति मानसिक तनाव से घिरने लगता है। ऐसे में हमेशा चाणक्य नीति का पालन करने की सलाह दी जाती है।



आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के जीवन से जुड़ें कई विषय का जिक्र अपने ग्रंथ में किया है। इन नीतियों का अध्ययन करने से उचित मार्गदर्शन की प्राप्ति होती है। आज भी कई लोग विपरीत परिस्थितियों में इन नीतियों को अपनाते हैं। उन्होंने सफलता के कई सूत्र का वर्णन अपने नीति शास्त्र में किया है। चाणक्य नीति के अनुसार सफलता हासिल करने के लिए हमेशा अपनी गलतियों से सीखना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति अपनी गलतियों से सिखता है, तो वह हमेशा तरक्की करता है। ऐसी ही कई अन्य बातों का जिक्र चाणक्य ने किया है, आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

Chanakya Niti for Success know Tips for Your Goals in hindi
Chanakya Niti - फोटो : freepik

मेहनत और लगन  
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा अपने कार्यों को पूरी लगन और मेहनत से पूरा करना चाहिए। मेहनत व्यक्ति को सबसे अलग बनाती हैं। इसके चलते इंसान वह सब कुछ पा सकता है, जो वह चाहता है।

Chanakya Niti for Success know Tips for Your Goals in hindi
Chanakya Niti - फोटो : istock

आलस का आज ही करें त्याग
छोटे-छोटे कार्यों के प्रति आसल दिखाने की आदत व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है। चाणक्य के अनुसार इंसान को कभी भी किसी कार्य के प्रति आलस नहीं करना चाहिए। व्यक्ति की ये आदत उसे असफलता की ओर ले जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti for Success know Tips for Your Goals in hindi
Chanakya Niti - फोटो : istock

नकारात्मक विचारों का त्याग 
जीवन में सफलता पाने के लिए असफलता के मार्ग से गुजरना पड़ता है। ऐसे में कुछ लोग राह बदल लेते हैं, तो कुछ नकारात्मक विचारों से घिर जाते हैं। चाणक्य के अनुसार नकारात्मक होने से व्यक्ति सही कार्यों को भी गलत कर देता है। इसलिए आज ही नकारात्मकता का त्याग करें।

विज्ञापन
Chanakya Niti for Success know Tips for Your Goals in hindi
Chanakya Niti - फोटो : Istock

लालच न करें
चाणक्य के अनुसार जीवन में सफलता पाने के लिए हमेशा मेहनत करनी चाहिए। लालच करने पर व्यक्ति अपने पास मौजूद सभी चीजों को गंवा देता है। बता दें मन में किसी भी तरह का लालच इंसान को हमेशा गलत राह की ओर ले जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed