फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: ऐसे लोग हमेशा बने रहते हैं दरिद्र कभी नहीं होती है मां लक्ष्मी की कृपा

Thu, 06 May 2021 10:19 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 06 May 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
Chanakya niti for prosperity and Money
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान थे। वे राजनीति और कूटनीति में बहुत कुशल थे। उनके द्वारा लिखित नीतियां आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी उस समय थी। आज के समय में लोग चाणक्य की नीतियों का अपने मन के अनुसार मतलब निकाल लेते हैं लेकिन यदि इन नीतियों के सार को सही प्रकार से समझा जाए और जीवन में अनुसरण किया जाए तो मनुष्य अपने जीवन को सुखी, संतुष्ट, समृद्ध और सफल बना सकता है। आचार्य चाणक्य ने मनुष्य में व्याप्त कुछ अवगुणों के बारे में बताया है, जिन लोगों में ये अवगुण होते हैं, उनपर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है और ऐसे लोग हमेशा दरिद्र बने रहते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Chanakya niti for prosperity and Money
आचार्य चाणक्य - फोटो : social media
सूर्योदय के बाद उठने वाला

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो सुबह देर तक सोते रहते हैं और सूर्योदय हो जाने के बाद भी बिस्तर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे लोगों पर कभी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती हैं। ऐसे लोगों के यहां दरिद्रता का वास होता है।

Chanakya niti for prosperity and Money
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
गंदे दांत और अस्वच्छ वस्त्र धारण करने वाला

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग अस्वच्छ वस्त्र पहनते हैंं, अपने दांत साफ नहीं करते हैं और साफ-सफाई से नहीं रहते हैं, ऐसे लोगों के यहां मां लक्ष्मी कभी वास नहीं करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti for prosperity and Money
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आवश्यकता से अधिक भोजन करने वाला

नीतिशास्त्र के अनुसार आवश्यकता से अधिक भोजन का उपभोग भी दरिद्रता की ओर ले जाता है। जो लोग आवश्यकता से अधिक भोजन का उपभोग करते हैं, उनकी सेहत तो खराब होती ही है साथ ही ऐसे लोगों के यहां सदा अन्न और धन की परेशानी बनी रहती है।

विज्ञापन
Chanakya niti for prosperity and Money
आचार्य चाणक्य - फोटो : social media
जो कठोर वाणी बोलता हो

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को सदैव मीठी वाणी बोलनी चाहिए। मीठी वाणी बोलने वाला सभी का प्रिय होता है और सदैव सम्मान पाता है। कठोर वाणी बोलने के कारण न केवल संबंध खराब होते हैं बल्कि ऐसे घर में कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed