फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: इन नीतियों में छिपा है कामयाबी का राज, आज से ही करें इनका पालन

Wed, 08 May 2024 12:12 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 08 May 2024 12:12 PM IST
सार

Chanakya Niti For Success: जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए चाणक्य की नीतियां अहम भूमिका निभाती है। 

विज्ञापन
Chanakya Niti for life know Success tips in hindi
जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए चाणक्य की नीतियां अहम भूमिका निभाती है। - फोटो : istock

Chanakya Niti For Success: जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए चाणक्य की नीतियां अहम भूमिका निभाती है। इन नीतियों में जीवन से जुड़ें कई विषयों का जिक्र है। दरअसल, अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर व्यक्ति कठिन प्रयास करता है, लेकिन मंजिल कम लोगों को मिलती है। इसका कारण बीच राह में मुसीबतों से भाग जाना या फिर सही मार्गदर्शन न मिलना भी हो सकता है। हालांकि, कई बार सही संगत और राह न मिलने से गलत रास्ते का चयन कर लिया जाता है। यह गलती भविष्य को प्रभावित करती है। इसलिए आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करने की सलाह दी जाती है।



आचार्य चाणक्य एक महान दार्शनिक और सलाहकार थे। उनकी सलाह के चलते बड़ी से बड़ी परेशानियों का निवारण बड़ी सहजता से हो जाता था। इन सभी का उल्लेख उनके महान ग्रंथ 'चाणक्य नीति' में पढ़ने को मिलता है। इस नीति शास्त्र में सफलता के मंत्र भी छिपे हैं, जिन्हें जीवन में उतारने से उज्जवल भविष्य का निर्माण होता है। आइए इन नीतियों के बारे में जान लेते हैं।

Trending Videos
Chanakya Niti for life know Success tips in hindi
Chanakya Niti For Success - फोटो : istock

अच्छे कर्म  
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को महान उसके कर्म बनाते हैं। उनका मानना है कि यदि कोई व्यक्ति अच्छे कर्म करता है तो वह जीवन में अधिक सुख भोगता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति को भाग्य का भी पूरा साथ मिलता है। अच्छे कर्म से सफलता के मार्ग अपने आप खुल जाते है और तरक्की के योग भी बनते हैं।

Chanakya Niti for life know Success tips in hindi
Chanakya Niti For Success - फोटो : istock

गलतियों से सीख
गलतियों से सीखने वाला व्यक्ति हमेशा आगे बढ़ता है। व्यक्ति की गलतियां सफलता की सीढ़ी होती हैं, अगर इनसे सीख ली जाए तो यह सही मार्गदर्शित करती है। इसलिए अपनी गलती के अलावा दूसरों की गलतियों से भी सीखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti for life know Success tips in hindi
Chanakya Niti For Success - फोटो : istock

लक्ष्य को हमेशा रखें याद
मनुष्य को लक्ष्य से कभी नहीं भटकना चाहिए बल्कि उसे पूरा करने का प्रयास निरंतर करते रहना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति समस्याओं से भागकर अपना मार्ग बदल लेता है, तो वह हमेशा पीछे रह जाता है। वहीं व्यक्ति को हमेशा हालात बदलने का प्रयास भी करते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

विज्ञापन
Chanakya Niti for life know Success tips in hindi
Chanakya Niti For Success - फोटो : istock

उचित शिक्षा
समाज में शिक्षित व्यक्ति का सदैव सम्मान होता है। व्यक्ति की शिक्षा ही उसे औरों से अलग बनाती है। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा शिक्षा ग्रहण करते रहना चाहिए। शिक्षा व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का विकास करने में अहम भूमिका निभाती है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed