{"_id":"60ad2542a205436ab549bab7","slug":"chanakya-motivational-quotes-niti-shastra-tips-for-success-in-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाणक्य नीति: जीवन में होना है सफल तो इन बातों का हमेशा रखें ध्यान","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
चाणक्य नीति: जीवन में होना है सफल तो इन बातों का हमेशा रखें ध्यान
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 26 May 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आचार्य चाणक्य कूटनीति, राजनीति और अर्थशास्त्र में निपुण थे। इन्हें कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से भी जाना जाता था। इन्होंने अपनी सूझबूझ और नीतियों के बल पर चंद्रगुप्त सम्राट बनाया। ये एक श्रेष्ठ विद्वान एवं चंद्रगुप्त के महामंत्री थे। इनके द्वारा समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण शास्त्र लिखें। ये एक योग्य शिक्षक थे। विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय में इन्होंने आचार्य के पद पर रहते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की। आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र में व्यक्ति के जीवन को सुगम, संतुष्ट और सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि सफल होने के लिए क्या कहती है चाणक्य नीति।
2 of 4
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
लक्ष्य पर रखें ध्यान केंद्रित
चाणक्य की चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को सदैव अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से व्यक्ति पूरी एकाग्रता के साथ और परिश्रम करता है। वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होता है, अंततः वह अपने परिश्रम से सफलता को प्राप्त कर ही लेता है।
3 of 4
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
पूरी ऊर्जा के साथ करें लक्ष्य को पूरा
कई बार व्यक्ति कार्य की शुरूआत तो बहुत ही ऊर्जा और उत्साह के साथ करता है लेकिन कार्य करते-करते वह कुछ समय बाद निराश होने लगता है। चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को जितनी ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य को आरंभ करना चाहिए उसे पूर्ण भी उतने ही उत्साह के साथ करना चाहिए। लक्ष्य के बीच में आने वाली छोटी-छोटी बाधाओं से घबराना नहीं चाहिए और दोबारा से अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी ऊर्जा लगा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
योजना बनाकर करें कार्य
चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को कार्य करने से पहले ही रूपरेखा तैयार कर लेनी चाहिए और एक उचित योजना बनाकर कार्य करना चाहिए। इससे कार्य एक सही दिशा में आगे बढ़ता है और लक्ष्य प्राप्ति में बाधाएं नहीं आती हैं। यदि किसी भी तरह की बाधाएं आती भी है तो उचित योजना होने के कारण व्यक्ति उन बाधाओं को आसानी सा पार कर लेता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।