Amar Ujala Samwad 2026: आज सोमवार, 18 मई को लखनऊ में अमर उजाला 'संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का भव्य और विशाल आयोजन जारी है। संवाद के मंच पर कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शिरकत कर रही हैं। संवाद के विशेष सत्र में प्रसिद्ध हस्तियों में साध्वी भगवती सरस्वती जी भी शामिल हुईं। साध्वी भगवती सरस्वती डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। साध्वी भगवती सरस्वती ने मंच से लोगों को जीवन जीने के कला के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जीवन का सबसे बड़ी अच्छी चीज शांति और सुकून ही है जो हर किसी को मिलनी चाहिए।
2 of 3
Amar Ujala Samwad 2026
- फोटो : अमर उजाला
जीवन की असली खुशी क्या है... साध्वी भगवती सरस्वती ने बताया
साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि जीवन में सब कुछ इकट्ठा करने के बाद रात को लोगों को नींद नहीं आती। अकेलापन बढ़ता जा रहा है। सनातन संस्कृति कहती है कि जीवन में हर समस्या का समाधान है। इस संस्कृति ने हमें जीवन दिया, जीवन जीने का ढंग दिया। अमेरिका में हमारे पास सब कुछ था। बाहर की दृष्टि से देखें, तो सब कुछ था। भीतर की शांति, भीतर की प्रसन्नता किसी के पास नहीं है।
जब छोटी-सी आयु में ऋषिकेश आई, तो देखा कि गंगा के किनारे किसी से भी पूछो कि आप कैसे हैं, तो सब कहते हैं कि भगवान की कृपा है, मां गंगा की कृपा है। अमेरिका में जिनके पास सब कुछ है, वो पूछने पर शिकायतें करते रहते हैं। भारत की जमीन पर रहते हुए जिनके पास बहुत कम है, वो भी कहते हैं कि भगवान की कृपा है। अमेरिका में लोगों के लिए जीवन का प्रश्न है- मेरे लिए क्या? इस सवाल का जवाब ढूंढते-ढूंढते वे कहीं भी प्रसन्नता हासिल नहीं कर पाते।
3 of 3
Amar Ujala Samwad 2026
- फोटो : अमर उजाला
जानिए कौन हैं साध्वी भगवती सरस्वती
'संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का हिस्सा बनीं साध्वी भगवती सरस्वती जी एक आध्यात्मिक गुरु के साथ-साथ प्रेरक वक्ता और लेखिका भी हैं। साध्वी भगवती सरस्वती डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। साध्वी भगवती सरस्वती की यह संस्था गरीब और जरूरतमंद बच्चों की निःशुल्क शिक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई सामाजिक कार्य करती है। समाज के कमजोर वर्गों के लिए लगातार किए जा रहे उनके प्रयासों ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है। उनकी सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण लोगों को प्रेरित करता है। इसके अलावा साध्वी भगवती सरस्वती 'ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस' की महासचिव भी हैं। यह संस्था स्वच्छ जल, स्वच्छता और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए काम करती हैं। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर भी वह लगातार लोगों को जागरूक करती रही हैं।