फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: इन आदतों के कारण विद्यार्थियों को होती हैं परेशानी, तुरंत करें इनका त्याग

Fri, 03 May 2024 11:51 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 03 May 2024 11:51 AM IST
सार

Chanakya Niti For Students: आचार्य चाणक्य अपने समय के महान शिक्षकों में से एक थे। उन्होंने अपनी नीतियों में लोक कल्याण की बातों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भी कई सफलता मंत्र बताए हैं।

विज्ञापन
according to Chanakya Niti Students face problems due to these habits
Chanakya Niti For Students - फोटो : istock

Chanakya Niti For Students: आचार्य चाणक्य अपने समय के महान शिक्षकों में से एक थे। उन्होंने अपनी नीतियों में लोक कल्याण की बातों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भी कई सफलता मंत्र बताए हैं। इनका पालन करने से विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति की नई राह मिलती है। विद्यार्थियों का जीवन सबसे अनमोल है। यह जीवन की एक ऐसी उम्र होती हैं, जहां छात्र अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कठिन प्रयास करता है। इस दौरान की गई गलतियां भविष्य को प्रभावित करती है।



कई बार छात्र सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए सही मार्ग से अपरिचित होते हैं। इस कारण मनचाहे परिणामों की प्राप्ति नहीं होती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार विद्यार्थियों को हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। अपने मार्ग से भटकना उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही उन्हें अपनी बुरी आदतों का त्याग करते हुए सही नियमों का पालन करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं, विद्यार्थियों  को और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Trending Videos
according to Chanakya Niti Students face problems due to these habits
Chanakya Niti For Student - फोटो : istock

लक्ष्य के प्रति रहें गंभीर
विद्यार्थियों को हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहना चाहिए। यदि कोई विद्यार्थी अपने लक्ष्य से भटकता है, तो उसके सारे प्रयास व्यर्थ हो जाते हैं। आपके दिन और रात की मेहनत भी पानी में चली जाती है, अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर नहीं है। इसलिए हर दिन उसे याद करें और कैसे उसे पूरा किया जा सकता है। इस बात का ध्यान करें।

according to Chanakya Niti Students face problems due to these habits
Chanakya Niti For Student - फोटो : istock

अनुशासन का पालन करें
जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। अनुशासन जीवन में समय का सही इस्तेमाल करना बताता है। चाणक्य नीति के अनुसार, विद्यार्थियों को अपने हर कार्य के लिए एक योजना बनानी चाहिए। उस योजना के चलते खेल-कूद से लेकर पढ़ाई आदि करनी चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्य प्राप्ति की संभावना बहुत बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
according to Chanakya Niti Students face problems due to these habits
Chanakya Niti For Student - फोटो : istock

स्वास्थ्य का ध्यान रखें
विद्यार्थियों को हमेशा अपने कार्यों के साथ-साथ खानपान का भी खास ख्याल रखना चाहिए। पढ़ाई के लिए संतुलित भोजन लेना बहुत आवश्यक होता है। इससे सेहत सामान्य रहती है। इसलिए लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें।

विज्ञापन
according to Chanakya Niti Students face problems due to these habits
Chanakya Niti For Students - फोटो : istock

आलस का त्याग करें
जीवन में विद्यार्थी रहने की उम्र सबसे महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान किए जाने वाले प्रयास आपको भविष्य में लाभ दिलाते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को किसी भी कार्य के लिए आलस नहीं दिखाना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार, आलस के कारण व्यक्ति अपने लाभ के अवसर को भी गंवा देता है। इसलिए आलस का आज ही त्याग करें।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed