आम लोगों के राष्ट्रपति कहे जाने वाले एपीजे अब्दुल कलाम छात्रों के बीच खास तौर से लोकप्रिय थे। वो अक्सर छात्रों से बातें करते थे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। आज उनके 88वें जन्मदिन पर एक नजर उनकी कहीं कुछ प्रेरक बातों पर।
APJ Abdul Kalam's Birth Anniversary: कलाम जी की 10 प्रेरणादायी बातें
2. श्रेष्ठता एक सतत प्रक्रिया है, कोई हादसा नहीं।
3. जीवन एक मुश्किल खेल है। आप इंसान होने के अपने जन्मजात अधिकार को बरकरार रखते हुए ही इसे जीत सकते हैं।
4. इंसान को मुश्किलों की जरुरत पड़ती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये मुश्किलें बहुत जरूरी होती हैं।
5. हमें तभी याद रखा जाएगा जब हम अपनी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध और सुरक्षित भारत दे पाएंगे। इस समृद्धि का स्रोत आर्थिक समृद्धि और सभ्य विरासत होगी।
6. जो लोग मन से काम नहीं कर सकते, उन्हें जो सफलता मिलती है वो खोखली और आधी-अधूरी होती है, जिससे आसपास कड़वाहट फैलती है।
7. शिक्षाविदों को छात्रों के बीच समानता, रचनात्मकता, उद्यमिता और नैतिक नेतृत्व की भावना विकसित करनी चाहिए और छात्रों का आर्दश बनना चाहिए।
8. आसमान की तरफ देखिए, हम अकेले नहीं हैं। पूरा ब्रह्मांड हमारा दोस्त है और वो उन्हीं को सबसे सर्वोत्तम देता है जो सपने देखते हैं, मेहनत करते हैं।