कुंडली में पितृ दोष लगना काफी अशुभ माना जाता है। इसके लगने से व्यक्ति के जीवन में तमाम तरह की परेशानियां खड़ी होती हैं। ऐसे में आज हम जानेंगे कि आखिर कुंडली में पितृ दोष क्यों लगता है और इसके अशुभ प्रभावों को रोकने के क्या उपाय हैं? कुंडली में पितृदोष लगने से व्यक्ति को अपने जीवन में कई तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ता है। इसके परिणाम काफी घातक होते हैं। व्यक्ति के जीवन में धन की कमी हमेशा बनी रहती है। बने हुए काम बिगड़ जाते हैं। गर्भधारण में कई तरह की समस्याएं आती हैं। व्यक्ति जीवन भर अपनी जिंदगी में उतार-चढ़ाव का सामना करता है। मान्यता है कि जो लोग अपने माता पिता की इज्जत नहीं करते और मृत्यु के बाद अपने पितरों का श्राद्ध नहीं करते। उनके अगले जन्म के जीवन में कुंडली के अंदर पितृ दोष पाया जाता है। यदि आपके जीवन में भी कोई काम सफल नहीं हो पा रहा है और रास्ते में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो हो सकता है कि आपकी कुंडली में भी पितृ दोष है। ऐसे में आपको अपनी कुंडली किसी ज्योतिष को जरूर दिखानी चाहिए। पितृदोष के अशुभ प्रभावों को रोकने के कई उपाय हैं। आइए जानते हैं -
आखिर कुंडली में क्यों लगता है पितृदोष? जानिए क्या है इसके अशुभ प्रभावों को रोकने का उपाय
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 05 Jul 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन