फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: ये 4 राशि वाले होते हैं अच्छे पिता, बच्चों के लिए बनते हैं आदर्श

Mon, 05 Jul 2021 06:54 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 05 Jul 2021 06:54 AM IST
विज्ञापन
People With These 4 Zodiac Signs Become Great Fathers
Great Fathers Zodiac Signs - फोटो : pixabay

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा को माता और सूर्य ग्रह को पिता का कारक माना जाता है। कुंडली के दशम भाव से जातक के पिता का विचार किया जाता है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में पिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बचपन में पिता ही बच्चों के लिए हीरो होता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, कुछ विशेष राशि के जातक अच्छे पिता होते हैं। ये अपनी संतान को बहुत ही बहुत स्नेह करते हैं। अपनी संतान की खुशियों के लिए ये हर कीमत चुकाने के लिए तैयार रहते हैं। ये अपनी संतान की अच्छी परवरिश में अधिक बल देते हैं। ये अपनी संतान को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छा व्यावहारिक ज्ञान भी देते हैं। मां-बाप से ही संतान को पहली शिक्षा मिलती है। यदि वास्तव में किसी बच्चे को एक अच्छे माता-पिता मिल जाएं तो उस बच्चे की जिंदगी संवर जाती है। आइए जानते हैं कि राशि के जातक होते हैं अच्छे पिता-

People With These 4 Zodiac Signs Become Great Fathers
वृषभ राशि

इस राशि के जातक अपनी संतान के लिए अच्छे पिता होते हैं। ये अपने संतान की अच्छी तरह से परवरिश करते हैं। बच्चों के प्रति इनका लाड-प्यार इन्हें एक अच्छा पिता बनाता है। अपनी संतान के प्रति जिम्मेदारी को ये भलिभांति समझते हैं। आप अपनी संतान का कदम-कदम पर साथ देते हैं। आपके द्वारा सिखाई गई नैतिक और मूल्यवान बातें बच्चे हमेशा याद रखते हैं। आप धैर्यपूर्वक बच्चों का लालन पालन करते हैं।

People With These 4 Zodiac Signs Become Great Fathers
मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक अपनी संतान के लिए सर्वश्रेष्ठ पिता बनने की कोशिश लगातार करते हैं। ये अपने बच्चों की परवरिश पर खूब ध्यान देते हैं। आप अपने बच्चों को हर अच्छी सीख देने का प्रयास करते हैं। आप चाहते हैं कि आपके बच्चे हर क्षेत्र में सफल हों, फिर चाहें वह खेल का क्षेत्र हो या पढ़ाई का। इस राशि के जातक अपने व्यवहार से अपने बच्चों का भरोसा जीतते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
People With These 4 Zodiac Signs Become Great Fathers
कर्क राशि

कर्क राशि के जातक अपने बच्चों को खूब प्यार करते हैं। साथ ही ये अपने बच्चों को नैतिक मूल्य सिखाते हैं। अपनी संतान के प्रति इनका रिश्ता बेहद संवेदनशील होता है। आप एक आदर्श पिता बनने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। इस राशि के जातक अपनी संतान के लिए मात्र पिता ही नहीं, बल्कि एक सच्चे रोल मॉडल होते हैं।

विज्ञापन
People With These 4 Zodiac Signs Become Great Fathers
मकर राशि

मकर राशि के जातक अपनी संतान की अच्छी परवरिश के लिए बेहद संजीदा होते हैं। आप अपनी संतान को हर वो खुशी देने का प्रयास करते हैं जिनका अनुभव आपने किसी कारणवश न किया हो। आप एक धैर्यवान और जमीन से जुड़े पिता होते हैं। आप अपने कार्य-व्यवहार से बच्चों को लचीलापन, कड़ी मेहनत और ईमानदारी सिखाते हैं और उन्हें शिक्षा, ज्ञान, कड़ी मेहनत और शिष्टाचार के महत्व के बारे में बताते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed