फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saptahik Rashifal: इस सप्ताह इन चार राशियों के भाग्य में खुशियां, धनलाभ के संकेत

Mon, 24 May 2021 05:55 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 24 May 2021 05:55 AM IST
विज्ञापन
Weekly Horoscope 24 to 30 May 2021 these 4 signs get auspicious outcome
साप्ताहिक राशिफल (24 से 30 मई 2021) - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।

Weekly Horoscope 24 to 30 May 2021 these 4 signs get auspicious outcome
मिथुन साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन राशि: लक्ष्य को साधने में होंगे कामयाब

इस सप्ताह नई योजनाओं पर कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। सही दिशा में प्रयास करने और चीजों का प्रबंधन करके आप अपने टारगेट को प्राप्त करने में कामयाब भी हो सकते हैं। हालांकि कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। थोक व्यवसायियों के मुकाबले छोटे कारोबारियों का समय अपेक्षाकृत ठीक है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की अनदेखी न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोई पुराना रोग उभर सकता है। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है।

Weekly Horoscope 24 to 30 May 2021 these 4 signs get auspicious outcome
सिंह साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि: इस सप्ताह मिलेगी राहत की सांस

आपके लिए यह सप्ताह काफी राहत भरा होने जा रहा है। पारिवारिक एवं व्यावसायिक उलझनों को सुलझाने का वातावरण बनेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। अप्रत्याशित रूप से बाजार अथवा किसी योजना में अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। छात्रों एवं युवाओं का अधिकांश समय मौजमस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में किसी परिजन से जुड़ा कोई दुखद समाचार मिलने से मन दुखी रहेगा। इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। पुराने रोग उभर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 24 to 30 May 2021 these 4 signs get auspicious outcome
कन्या साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
कन्या राशि: चुनौतियों से पार पाने में होंगे कामयाब

मित्रों एवं सहयोगियों की मदद से कार्यक्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों से पार पाने में कामयाब होंगे। सत्ता पक्ष से लाभ के योग बनेंगे। हालांकि किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने से पहले सोच समझकर निर्णय लें। सप्ताह के मध्य में घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान महिला प्रोफेशनलों पर काम का दबाव रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी मोटी बातों को तूल न दें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 24 to 30 May 2021 these 4 signs get auspicious outcome
मीन साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मीन राशि: संतान की ओर से मिलेगा शुभ समाचार

इस सप्ताह के प्रारंभ में ही संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मन में उत्साह और सकारात्मक विचार आपको अपनी कार्य योजना को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। छात्र एवं युवा वर्ग इस दौरान भावुकता या जल्दबाजी में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। प्रेम संबंधों में विशेष रूप से सावधान अपेक्षित है। सप्ताह के अंत में लंबे समय बाद किसी प्रियजन से संपर्क होगा। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, अन्यथा कोई पुराना रोग उभर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed