फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivah Upay 2023: नए साल के पहले सोमवार पर करें ये आसान उपाय, प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर

Wed, 28 Dec 2022 08:08 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 28 Dec 2022 08:08 AM IST
विज्ञापन
Vivah Upay 2023 worshiping lord shiva and parvati on first monday of new year to get love marriage
नए साल के पहले सोमवार पर करें ये आसान उपाय, प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर - फोटो : istock

Vivah Upay 2023: नए साल 2023 की शुरुआत रविवार के दिन से हो रही है। उसके अगले दिन यानी 2 जनवरी को सोमवार है। साथ ही इसी दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी भी है। इस दिन पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसलिए ज्योतिष में इस दिन को काफी शुभ माना जा रहा है। एक तरफ सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित है। वहीं दूसरी तरफ एकादशी जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु को समर्पित है। ऐसे में साल के पहले सोमवार यानी 02 जनवरी 2023 को सच्चे मन से इनकी भक्ति करने से जातक के सभी मनोरथ पूर्ण हो सकते हैं। इसके अलावा जिन जातकों के प्रेम विवाह में अड़चनें आ रही हैं, वे अपनी पसंद के जीवनसाथी को पाने के लिए सोमवार यानी 2 जनवरी को कुछ उपाय कर सकते हैं। इससे विवाह में आ रही सभी बाधाएं खत्म हो सकती हैं और शीघ्र विवाह के योग बनेंगे। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में... 


जरूर पढ़ें:- वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
Vivah Upay 2023 worshiping lord shiva and parvati on first monday of new year to get love marriage
नए साल के पहले सोमवार पर करें ये आसान उपाय, प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर - फोटो : iStock

लड़कियां करें ये उपाय 
यदि विवाह योग्य कोई लड़की मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहती है तो वह साल के पहले सोमवार यानी 2 जनवरी को माता पार्वती को सोलह श्रृंगार का सामान और शिव जी को सफेद पुष्प अर्पित करे। इसके बाद 108 बार ‘ॐ नमः मनोभिलाषितं वरं देहि वरं ह्रीं ॐ गोरा पार्वती देव्यै नमः’ मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इस उपाय से जल्द ही प्रेम विवाह का योग बनेगा।


 
Vivah Upay 2023 worshiping lord shiva and parvati on first monday of new year to get love marriage
नए साल के पहले सोमवार पर करें ये आसान उपाय, प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर - फोटो : iStock

विवाह योग्य लड़के करें उपाय 
नए साल के पहले सोमवार के दिन विवाह योग्य लड़के प्रदोष काल में केसरयुक्त दूध से भगवान शिवजी का अभिषेक करें। साथ ही शिवलिंग पर अक्षत, नागकेसर के फूल चढ़ाएं और 'ह्रीं ह्रीं गिरिजा पतये शिवशंकराय ह्रीं ह्रीं' मंत्र का एक जाप करें। इससे शादी में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivah Upay 2023 worshiping lord shiva and parvati on first monday of new year to get love marriage
नए साल के पहले सोमवार पर करें ये आसान उपाय, प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर - फोटो : pixabay

प्रेम विवाह के लिए करें ये उपाय 
प्रेम विवाह करने के लिए करने के लिए नए साल के पहले सोमवार के दिन गंगाजल से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। साथ ही साथ 108 बेलपत्र पर चंदन से श्री राम लिखकर अर्पित करें। इसके अलावा शिव पार्वती के मध्य लाल रंग की मौली से गठजोड़ बांधकर प्रेम विवाह का योग बनाने की प्रार्थना करें। साथ ही माता पार्वती को भी सुहाग की समाग्री अर्पित करना न भूलें। इस उपाय से जल्द ही प्रेम विवाह के योग बनेंगे। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed