फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivah Panchami 2022: इस दिन है विवाह पंचमी, जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Tue, 15 Nov 2022 11:01 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 15 Nov 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
Vivah Panchami 2022 Date Time Muhurat Why People Don’t Get Married  On Lord Ram Mata Sita Wedding Day
इस दिन है विवाह पंचमी, जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : Facebook

Vivah panchami 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस साल विवाह पंचमी 28 नवंबर को मनाई जाएगी। धार्मिक ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसलिए विवाह पंचमी का ये पावन पर्व भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। एक मान्यता ये भी है कि इस दिन तुलसी दास जी के द्वारा रामचरितमानस भी पूरी की गई थी। इस दिन मंदिरों में भव्य आयोजन किए जाते हैं और लोग पूजन, अनुष्ठान करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं विवाह पंचमी का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि...

Vivah Panchami 2022 Date Time Muhurat Why People Don’t Get Married  On Lord Ram Mata Sita Wedding Day
इस दिन है विवाह पंचमी, जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : Facebook

विवाह पंचमी 2022 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष के दिन विवाह पंचमी की शुरुआत 27 नवंबर 2022 को शाम 04 बजकर 25 मिनट से हो रही है। ये तिथि 28 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, विवाह पंचमी इस साल 28 नवंबर को मनाई जाएगी।

Vivah Panchami 2022 Date Time Muhurat Why People Don’t Get Married  On Lord Ram Mata Sita Wedding Day
इस दिन है विवाह पंचमी, जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : iStock

विवाह पंचमी 2022 पूजा विधि

  • पंचमी के दिन प्रातः उठकर स्नानादि करने के बाद भगवान राम का ध्यान करें।
  • एक चौकी पर गंगाजल छिड़ककर उसे शुद्ध करें और आसन बिछाएं।
  • चौकी पर भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित करें।
  • प्रभु श्री राम को पीले और सीता जी को लाल वस्त्र अर्पित करें।
  • फिर दीप प्रज्वलित करके तिलक करें और फल-फूल नैवेद्य अर्पित करते हुए पूजा करें।
  • इस दिन पूजन के दौरान बालकाण्ड में दिए गए विवाह प्रसंग का पाठ करना चाहिए।
  • इसके साथ ही इस दिन रामचरितमानस का पाठ करने से घर में सुख-शांति आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivah Panchami 2022 Date Time Muhurat Why People Don’t Get Married  On Lord Ram Mata Sita Wedding Day
इस दिन है विवाह पंचमी, जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : iStock

विवाह पंचमी का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन राम-सीता की पूजा करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। विवाह पंचमी के दिन खासतौर पर अयोध्या और नेपाल में विशेष आयोजन किए जाते हैं।

विज्ञापन
Vivah Panchami 2022 Date Time Muhurat Why People Don’t Get Married  On Lord Ram Mata Sita Wedding Day
इस दिन है विवाह पंचमी, जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : iStock

विवाह पंचमी पर नहीं की जाती शादी
विवाह पंचमी भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। लेकिन ये दिन शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान राम के साथ विवाह के बाद माता सीता को अपने जीवन में कई दुखों का सामना करना पड़ा था। यही वजह है कि माता-पिता इस दिन अपनी बेटियों का ब्याह करने से बचते हैं। ताकि उनके जीवन में कोई दुख न आए और वे हमेशा सुखी जीवन जिएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed