फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिनमें होते हैं ये गुण, विदुर जी ने उन्हें कहा है सबसे ज्यादा ज्ञानी

Tue, 16 Feb 2021 10:43 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 16 Feb 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
Vidur niti tips for successful life in hindi
vidur niti - फोटो : Social Media

महाभारत के सबसे लोकप्रिय पात्रों में से महात्मा विदुर बहुत ही ज्ञानी और सरल स्वाभाव के थे। वे भगवान कृष्ण के बहुत प्रिय थे। महात्मा विदुर हमेशा सत्य बोलते थे और दूरदृष्टि के थे। उन्होंने सबसे पहले बता दिया था कि महाभारत के युद्ध का परिणाम अत्यंत विनाशकारी होगा। कथाओं के अनुसार इसी तरह महाराज धृतराष्ट्र और विदुर जी के बीच का संवाद मिलता है। जिसमें महाराज धृष्टराज विदुर जी से पूछते हैं कि सबसे ज्ञानी कौन मनुष्य है तो विदुर जी उनके प्रश्न का उत्तर देते हैं, जिसमें उन्होंने कुछ गुणों के बारे में बताया है, ये गुण जिस मनुष्य में होते हैं। वह ज्ञानी कहलाता है।

Trending Videos
Vidur niti tips for successful life in hindi
vidur - फोटो : Social Media
विदुर के अनुसार कौन है ज्ञानी 

विदुर जी कहते हैं कि जो व्यक्ति नाशवान चीजों से मोह नहीं रखते हैं, और उनका शोक नहीं करते हैं। मुसीबत आने पर घबराते नहीं हैं और पूरी क्षमता के साथ बुद्धि का प्रयोग करके समस्याओं का सामना करते हैं, ऐसे व्यक्ति ज्ञानी होते हैं।

Vidur niti tips for successful life in hindi
vidur niti - फोटो : pinterest

जो व्यक्ति कार्य को पूरे उत्साह के साथ शुरू करते हैं और उसी उत्साह के साथ उस कार्य को पूरा करता है, ऐसे मनुष्य की गिनती ज्ञानी व्यक्तियों में होती है। जो व्यक्ति अपने मन को नियंत्रण में रखने की शक्ति रखता है। वह ज्ञानी कहलाता है। जो अपने मन को नियंत्रण में रख सकता है, वह अपनी बुद्धि के बस पर अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidur niti tips for successful life in hindi
vidur - फोटो : self

विदुर जी विद्वान और अत्यंत ज्ञानी होने के बाद भी बहुत ही सरल स्वाभाव के थे और सभी से आदर पूर्वक व्यव्हार करते थे। विदुर जी महाराज धृष्टराज को आगे बताते हुए कहते हैं कि जो व्यक्ति प्रशंसा और सम्मान पाकर भी अहंकार नहीं करता है और अपने भीतर समुद्र की गहराई की भांति गंभीरता रखता है, वही व्यक्ति ज्ञानी कहलाता है, और अपने जीवन में सफलता प्राप्त करता है। इसलिए मनुष्य को अपने भीतर इन गुणों को समाहित करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed