फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidur Niti: ऐसे लोगों को कभी भूलकर भी नहीं देना चाहिए धन, हमेशा उठाना पड़ता है नुकसान

Tue, 19 Jan 2021 06:37 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 19 Jan 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Vidur Niti for money These people should not pay money there may be loss
vidur niti - फोटो : self

महात्मा विदुर ने महाभारत में बहुत ही अहम भूमिका निभाई थी। वे एक महान ज्ञाता और दूरदर्शी थे। इतने कुशल और कुशाग्र बुद्धि को होने के बाद भी उनका स्वाभाव बहुत ही सरल और शांत था। यही कारण था कि वे भगवान कृष्ण को भी प्रिय थे। उनकी बताई हुई नीतियां आज के जीवन में भी बहुत महत्व रखती हैं। विदुर जी ने धन के बारे में भी बहुत महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। विदुर नीति में कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है, जिन्हें धन देने पर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किन लोगों को भूलकर भी धन नहीं दोना चाहिए। 

Vidur Niti for money These people should not pay money there may be loss
Vidur Neeti - फोटो : Rohit Jha

आलसी मनुष्य को कभी न दें धन 
विदुर जी के अनुसार जो व्यक्ति आलसी हो उसके हाथ में कभी भी धन नहीं देना चाहिए। ऐसे लोग अपने आलस्य के कारण कोई कार्य नहीं करते हैं। जिसकी वजह से ये लोग केवल दूसरों पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसे लोगों को धन देने से आपके धन की केवल क्षति होती है। आलस के कारण कोई कार्य न करने से ये किसी प्रकार का अर्जन भी नहीं करते हैं। ऐसे में यदि आप इनको अपना पैसा देते हैं तो वह वापस मिलने की संभावना न के बराबर होती है।

Vidur Niti for money These people should not pay money there may be loss
vidur niti - फोटो : Social Media

लोभी और गलत कार्य करने वाले को न दें धन
जो लोग गलत कार्य करते हो दूसरे के धन को देखकर जिनके मन में लोभ रहता हो तो ऐसे व्यक्ति को कभी भूलकर भी धन नहीं देना चाहिए। ये लोग आपके पैसे को गलत कार्य में लगाकर अपने पाप कर्म को और भी ज्यादा बढ़ाते जाते हैं, साथ ही लोभी होने के कारण ये पैसे भी नहीं लौटाते हैं। इसलिए कभी भी लोभी या पापकर्म में लिप्त व्यक्ति को पैसे नहीं देने चाहिए अन्यथा आपको धन का नुकसान उठाना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidur Niti for money These people should not pay money there may be loss
vidur niti - फोटो : Social Media

जो व्यक्ति विश्वासपात्र न हो
यदि कोई व्यक्ति विश्वासपात्र नहीं हैं तो भूलकर भी उसे अपना धन न दें अन्यथा आपको धन की भारी क्षति हो सकती है।  ऐसे व्यक्ति को पैसे देने के बाद आपका पैसा फंस सकता है। यदि किसी व्यक्ति को आपने पैसे दिए हैं और वह एक बार आपके साथ धोखा कर चुका है तो भूलकर भी उसे कभी पैसा नहीं देना चाहिए। वक्त पड़ने पर ये लोग आपके साथ खड़े नहीं होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed