Vat Savitri Vrat 2022: इस साल वट सावित्री व्रत 30 मई 2022 दिन सोमवार को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ये व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी और वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री व्रत का महत्व करवा चौथ के व्रत जितना होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं। मान्यता है कि वट वृक्ष की पूजा लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य देने के साथ ही हर तरह के कलह और संतापों का नाश करने वाली होती है। कहा जाता है कि इसी दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस ले आई थीं। तभी से महिलाएं सावित्री के समान अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए इस व्रत को करती हैं।
Vat Savitri Vrat 2022: इस दिन सुहागिनें रखेंगी वट सावित्री व्रत, आज ही तैयार कर लें पूजा सामाग्री की पूरी लिस्ट
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 19 May 2022 07:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन