Vat Savitri Purnima 2023 Date: कब है वट सावित्री पूर्णिमा व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत 2023 तिथि
ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि आरम्भ: 3 जून, शनिवार, प्रातः 11:16 मिनट से यह तिथि अगले दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि समाप्त: 4 जून, रविवार, प्रातः 09:11 मिनट तक
ऐसे में वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत 3 जून को रखा जाएगा।
वट सावित्री पूर्णिमा 2023 पूजा मुहूर्त
पूजा का शुभ मुहूर्त: 3 जून, शनिवार, प्रातः 07:07 मिनट से प्रातः 08: 51 मिनट तक दोपहर में पूजा का मुहूर्त: 12:19 मिनट से सायं 05:31 मिनट तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त : दोपहर 02:03 बजे से 03:47 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: दोपहर 03:47 बजे से सायं 05:31 बजे तक है
वट सावित्री पूर्णिमा पर 3 शुभ योग
वट सावित्री पूर्णिमा के दिन यानी 3 जून, शनिवार को 3 शुभ योग बन रहे हैं ।
शिव योग: प्रातः काल से दोपहर 02:48 मिनट तक।
सिद्धि योग:दोपहर 02:48 मिनट से पूरी रात तक है।
रवि योग: प्रातः 05:23 मिनट से 06:16 मिनट तक
वट सावित्री का महत्व
वट या बरगद के पेड़ का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है जो तीन सर्वोच्च देवताओं- ब्रह्मा, विष्णु और शिव का प्रतिनिधित्व करता है। विवाहित महिलाएं तीन दिनों तक उपवास रखती हैं और ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से, वे अपने पति के लिए सौभाग्य और सौभाग्य लाती हैं, जिस तरह सावित्री ने अपने पति को मृत्यु के मुंह से वापस लाया था।