फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Hastrekha Palmistry signs of cross in your palm is shubh aur ashubh

Hastrekha Vigyan: हथेली पर क्रॉस का निशान देता है ये संकेत,जानें क्या कहता है हस्तरेखा विज्ञान

Sat, 18 May 2024 06:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 18 May 2024 06:30 AM IST
सार

हथेली पर मौजूद रेखाएं व्यक्ति के स्वभाव के साथ उसका भाग्य भी दर्शाती हैं। हथेली पर कई उभरे हुए स्थान होते हैं जिसे पर्वतों की संज्ञा दी गयी है। इन्हीं में से एक शनि पर्वत के आसपास मौजूद रेखाएं मनुष्य के व्यक्तित्व से जुड़े कई राज खोलती हैं

विज्ञापन
Hastrekha Palmistry signs of cross in your palm is shubh aur ashubh
हस्तरेखा

विस्तार

Hastrekha Vigyan: हस्तरेखा विज्ञान हथेली के अध्ययन के माध्यम से भाग्य बताने की एक कला है। हस्तरेखा पढ़ने की इस विधि को काइरोमेंसी, काइरोलॉजी या कीरोलॉजी के रूप में भी जाना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं  के महत्व का वर्ण मिलता है। हथेली पर मौजूद रेखाएं व्यक्ति के स्वभाव के साथ उसका भाग्य भी दर्शाती हैं। हथेली पर कई उभरे हुए स्थान होते हैं जिसे पर्वतों की संज्ञा दी गयी है। इन्हीं में से एक शनि पर्वत के आसपास मौजूद रेखाएं मनुष्य के व्यक्तित्व से जुड़े कई राज खोलती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
विज्ञापन


ऐसे निशान देते हैं शुभ संकेत
  • यदि शनि पर्वत पर चौकोर आकृति हो तो ये शुभता का संकेत देती है। ऐसे लोगों को जीवन में कम कष्ट भोगने पड़ते हैं।
  • शनि पर्वत पर खड़ी रेखा भाग्यशाली होने का प्रतीक होती है और ऐसे लोगों को जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
  • अगर शनि पर्वत पर दो खड़ी रेखा मौजूद हैं तो ये दर्शाता है कि व्यक्ति जीवन में बड़े मुकाम हासिल करेगा। 
  • यदि शनि पर्वत पर सीढ़ीनुमा संरचना है तो यह अमीर होने का संकेत है। 

क्रॉस का निशान देता है ये संकेत
  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान है तो ये अशुभ माना जाता है। 
  • क्रॉस का निशान इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति किसी दुर्घटना का शिकार हो सकता है या असमय मौत हो सकती है। 
  • यदि क्रॉस का चिह्न मध्य भाग में हो तो ऐसा व्यक्ति चिड़चिड़े और गुस्सैल स्वभाव का होता है। साथ ही वह जिंदगी भर संघर्ष करता रहता है और सफलता हाथ नहीं लगती है।
  • विज्ञापन
  • यदि किसी व्यक्ति के हाथ में शनि क्षेत्र पर मौजूद क्रॉस चिह्न भाग्य रेखा तक जा रहा हो तो ऐसा व्यक्ति को जोखिम भरी जगह से बचना  चाहिए।
  • इसी तरह शनि पर्वत पर तारे का निशान भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे लोग किसी कारण से जेल जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed