व्यक्ति को मूलभूत जरूरते पूरी करने के लिए तो धन की आवश्यकता होती ही है साथ ही में इच्छाओं की पूर्ति और समाज में रहन-सहन के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए भी धन की आवश्यकता होती है। आज के भौतिकवादी युग में धन व्यक्ति की सबसे बड़ी जरूरत है। धन की किल्लत होने का कारण व्यक्ति को हर तरफ से परेशानियों का सामना करना पड़ता है और यदि उसपर भी कर्ज की स्थिति हो जाए तो व्यक्ति तनाव में आ जाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे लेकिन परिस्थितियां हर समय एक जैसी नहीं रहती हैं। शायद हम सब इस बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं लेकिन व्यक्ति की दिनचर्या की आदतें भी आपके जीवन को प्रभावित करती हैं। यदि कुछ बातों को ध्यान में न रखा जाए तो धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तु में ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बताया गया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
Vastu tips: इन आदतों के कारण बढ़ता है कर्ज, होता है धन का नुकसान, आज ही सुधारें
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Thu, 06 May 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन