फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेंगशुई के इन उपायों को अपनाकर कर सकते हैं धन-दौलत में बढ़ोत्तरी

Thu, 06 May 2021 10:33 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 06 May 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Vastu feng shui tips for prosperity and money
feng shui tips

जिस तरह से भारतीय वास्तु शास्त्र में सुख समृद्धि को लेकर कई उपाय बताए गए हैं उसी तरह से चीनी वास्तु शास्त्र यानी फेंगशुई में भी जीवन की समस्याओं को दूर करने और सुगम बनाने के कई उपाय बताए गए हैं। दरसल फेंगशुई में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता को बढ़ाने के लिए फेंगशुई प्रतीकों का प्रयोग किया जाता है। ये चीजें बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। इन चीजों को आप अपने घर में सजावट के तौर पर लगा सकते हैं यहीं कारण है कि आजकर फेंगशुई लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है। फेंगशुई के उपाय न केवल आपकी समस्याओं के दूर करने में कारगर हैं बल्कि बहुत आसान भी हैं। तो चलिए जानते हैं धन-धान्य को बढ़ाने के लिए फेंगशुई के उपाय।

Vastu feng shui tips for prosperity and money
fengshui coin - फोटो : social media

फेंगशुई के अनुसार घर में 'ची' यानी प्राण ऊर्जा के प्रवेश का प्रमुख स्थान मुख्य द्वार होता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि द्वार के बीच या सामने कोई अवरोधक नहीं होना चाहिए। घर के आस-पास साफ-सफाई रखें। इसके साथ ही फेंगशुई में सिक्कों का बहुत महत्व माना गया है। धन-धान्य को बढ़ाने के लिए ये सिक्के घर के द्वार पर भीतर की ओर लाल रिबन में बांधकर लगाने चाहिए। ध्यान रखें कि फेंगशुई सिक्को को केवल एक ही द्वार पर लगाना है और इसे घर के पिछले द्वार पर इसे भूलकर भी न लगाएं।

Vastu feng shui tips for prosperity and money
feng shui - फोटो : file photo
समृद्धि के लिए फेंगशुई प्रतीक

फेंगशुई में धन-सम्पन्नता को आकर्षित करने के लिए कई प्रतीकों का उपयोग किया जाता है। लाफिंग बुद्धा को घर में और व्यापार स्थल पर रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे किसी ऐसे स्थान पर रखें कि इसे आसानी से देखा जा सके। उत्तर दिशा में इसे रखना धन की दृष्टि से लाभकारी रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu feng shui tips for prosperity and money
सजावट के लिए गोल्डन रंग की चीजें लाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
फेंगशुई में समृद्धि का रंगों से संबधं

रंगों का प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ता है ये तो सभी जानते हैं। फेंगशुई में गोल्डन कलर का संबंध धन-धान्य से माना जाता है इसलिए फेंगशुई के अनुसार घर में सजावट के लिए सुनहरे रंग की चीजें लाना बहुत अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में समृद्धि आकर्षित होती है, इसलिए जब सजावट के लिए बाजार से कोई वस्तु खरीदने जाएं तो गोल्डन या फिर गोल्डन रंग के डिजाइन बनी हुआ कोई वस्तु भी खरीद लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed