फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: आज ही घर में लगाएं भगवान विष्णु का ये प्रिय पौधा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Mon, 04 Jul 2022 02:55 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 04 Jul 2022 02:55 PM IST
विज्ञापन
Vastu Benefits of Blue Aparajita Plant benefit in hindi
आज ही घर में लगाएं भगवान विष्णु का ये प्रिय पौधा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा - फोटो : iStock

Vastu Benefits of Blue Aparajita: वास्तु शास्त्र में जिस तरह घर में रखे सामान और दिशाओं के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है, ठीक उसी प्रकार पेड़ पौधों के महत्व के बारे में भी बताया गया है। वास्तु में कई ऐसे पेड़-पौधे बताए गए हैं, जो घर में खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं। इन पौधों का हमारे जीवन पर गहरा असर होता है। इन्हीं पौधों में से एक है अपराजिता। अपराजिता की बेल को कृष्णकांता या विष्णुकांता भी कहा जाता है। इसके फूल सफेद और नीले रंग के होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि नीली अपराजिता भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। वास्तु शास्त्र में कृष्णकांता की बेल को 'धन बेल' भी कहा जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कृष्णकांता की बेल जैसे-जैसे बढ़ती है उसी तरह घर में खुशहाली और संपन्नता बढ़ती है। ऐसे में आइए जानते हैं नीली अपराजिता के फायदे क्या हैं और इसे किस दिशा में लगाना उत्तम होता है...

Vastu Benefits of Blue Aparajita Plant benefit in hindi
आज ही घर में लगाएं भगवान विष्णु का ये प्रिय पौधा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा - फोटो : iStock

नीली अपराजिता लगाने के फायदे

नकारात्मक ऊर्जा होती है खत्म 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नीली अपराजिता लगाने से घर नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।  

Vastu Benefits of Blue Aparajita Plant benefit in hindi
आज ही घर में लगाएं भगवान विष्णु का ये प्रिय पौधा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा - फोटो : iStock

धन की देवी लक्ष्मी होती हैं आकर्षित
धार्मिक मान्यता है कि विष्णुप्रिया होने की वजह से कृष्णकांता यानी नीली अपराजिता की बेल धनलक्ष्मी को भी आकर्षित करती है। जिस घर में ये पौधा लगा होता है वहां खुद मां लक्ष्मी निवास करती हैं और धनवान बनने के लिए की गई मेहनत कामयाब होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Benefits of Blue Aparajita Plant benefit in hindi
आज ही घर में लगाएं भगवान विष्णु का ये प्रिय पौधा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा - फोटो : iStock
बुद्धि होती है कुशाग्र 

घर में नीली अपराजिता की बेल लगाने से परिवार के सदस्यों की बुद्धि कुशाग्र होती है। साथ ही ये भी कहा जाता है कि इसका फूल भगवान विष्णु को चढ़ाया जाए तो परिवार की कभी भी पराजय नहीं होती।

विज्ञापन
Vastu Benefits of Blue Aparajita Plant benefit in hindi
आज ही घर में लगाएं भगवान विष्णु का ये प्रिय पौधा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा - फोटो : iStock
शनि दोष मिटाते हैं नीली अपराजिता के फूल

मान्यता है कि कृष्णकांता यानी नीली अपराजिता की बेल के सुंदर नीले फूल शनिदेव को अर्पित करने से शनि की साढ़ेसाती या महादशा से मिल रहे कष्टों से भी राहत मिल जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed