फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवताओं को अलग-अलग तरह के दीपक जलाने से होते हैं ये 7 फायदे

Sat, 12 May 2018 09:26 AM IST
जे.सुधांशु, ज्योतिषाचार्य
जे.सुधांशु, ज्योतिषाचार्य Updated Sat, 12 May 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
tips for lighting deepak during god worship

पूजा-पाठ में दीपक जलाने से जहां देवी-देवता प्रसन्न होते हैं, वहीं सकारात्मक ऊर्जा भी फैलती है। दीपक जलाने का महत्व केवल पूजा-पाठ में ही नहीं है, बल्कि इससे ग्रहदोष भी शांत होते हैं, साथ ही अन्य परेशानियां भी दूर होती हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों में दीप जलाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। पूजा-पाठ में दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है, वहीं इसकी रोशनी से अंधियारा भी दूर होता है। घर में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। दीपक से जुड़े ऐसे कई उपाय हैं, जो घर की सुख-शांति को बनाए रखते हैं। 

tips for lighting deepak during god worship

अगर किसी को धन संबंधी समस्या बनी रहती है, तो घर के मंदिर में नियमित रूप से शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और कृपा बरसाएंगी। नौकरी में बॉस या सहकर्मी परेशान करते हैं, बनते कार्य बिगड़ जाते हैं, तो शनिवार के दिन भगवान शनि के आगे तेल का दीपक जलाने से लाभ होता है।

tips for lighting deepak during god worship

यदि शत्रुओं से पीड़ा हो अथवा कोई आपको परेशान करता है, तो शनिदेव और भैरो बाबा के समक्ष नियमित तेल का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही यदि कुंडली में सूर्य या शनि कमजोर हो, तो सूर्य को प्रसन्न करने के लिए भी तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसी स्त्री जिसका पति किसी बीमारी से जूझ रहा हो, परेशानी से घिरा हो, उसे पति की लंबी आयु व परेशानी से मुक्ति के लिए महुए के तेल का दीपक जलाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for lighting deepak during god worship

यदि कुंडली में राहु-केतु नीच के हैं, तो अलसी के तेल से बना दीपक जलाना लाभकारी होता है। अगर आप किसी रोग से पीड़ित हैं, तो रोजाना सूर्यदेव के समक्ष तेल का दीपक जलाने से लाभ होगा। श्रेष्ठ जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष घी का दीपक जलाने से जल्द ही इच्छापूर्ति होती है। राम दरबार के समक्ष घी का दीपक जलाने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। 

विज्ञापन
tips for lighting deepak during god worship

अगर आप शिक्षा, कला, साहित्य के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो सरस्वती मां के समक्ष दो मुखी घी का दीपक जलाने से ज्ञान में वृद्धि होती है। भगवान गणेश की कृपा प्राप्ति के लिए तीन बत्तियों वाला घी का दीपक जलाना चाहिए। देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे, इसके लिए लक्ष्मी जी के समक्ष सातमुखी घी का दीपक जलाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed