{"_id":"5af5701f4f1c1be2408b4655","slug":"things-to-know-about-nepal-janaki-mandir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM मोदी के दौरे से चर्चा में आया नेपाल का जानकी मंदिर, इस धार्मिक स्थल से जुड़े हैं कई रोचक तथ्य","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
PM मोदी के दौरे से चर्चा में आया नेपाल का जानकी मंदिर, इस धार्मिक स्थल से जुड़े हैं कई रोचक तथ्य
Fri, 11 May 2018 04:54 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
janki temple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय नेपाल यात्रा पर हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने मां सीता की जन्मस्थली जनकपुर में स्थित जानकी मंदिर से की। यह एक ऐतिहासिक स्थल है। मान्यतानुसार शादी से पहले सीता माता यहां रहा करती थीं। आगे की स्लाइड्स में जानें इस मंदिर से जुड़े रोचक तथ्य...
2 of 5
janki temple
सीता माता को समर्पित यह मंदिक हिंदू-राजपूत वास्तुकला पर आधारित है। नेपाल में इसे सबसे महत्त्वपूर्ण राजपूत स्थापत्यशैली माना जाता है। 4860 वर्ग फीट क्षेत्र में फैले इस मंदिर का निर्माण भारत के टीकमगढ़ की रानी वृषभानु कुमारी ने 1911 ईसवी में करवाया था।
3 of 5
janki temple
इस मंदिर की तत्कालीन लागत नौ लाख रुपये थी। इस कारण से स्थानीय लोग इसे नौलखा मंदिर भी कहते हैं। इस मंदिर में सीता जी की एक प्रतिमा रखी हुई है। कहा जाता है कि यह प्रतिमा मंदिर के निर्माण से पहले की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
janki temple
इस प्रतिमा से जुड़ी कहानी बताई जाती है कि 1657 में संन्यासी शुरकिशोरदास को इस जगह पर सीता माता की प्रतिमा मिली थी। शुरकिशोरदास ही आधुनिक जनकपुर के संस्थापक भी थे।
विज्ञापन
5 of 5
janki temple
मंदिर परिसर और इसके आसपास 115 सरोवर एवं कुण्ड हैं जो मंदिर आए श्रद्धालुओ के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं। इस मंदिर की एक बड़ी खासियत यह है कि 15-16 पुजारियों की टीम यहां 24 घंटे कीर्तन करती हैं। पिछले 56 सालों से यहां 24 घंटे भजन-कीर्तन हो रहा है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।