फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति की ये बातें कार्यक्षेत्र और व्यापार में बनाती हैं सफल

Fri, 31 Jul 2020 08:20 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 31 Jul 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
These things of Chanakya policy make it successful in business
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य भारत के एक महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे। कूटनीति के मामले में भी उनकी सूझ-बूझ बहुत अच्छी थी। चाणक्य विद्वान तो थे ही उनकी दी हुई शिक्षाएं मनुष्य के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं। चाणक्य के अनुसार मनुष्य को सफल होने के लिए कुछ गुणों का होना बहुत जरुरी है। जिन लोगों में गंभीरता, धैर्य और कुशलता जैसे गुण होते हैं। वे लोग एक सफल नेतृत्वकर्ता बनते हैं। आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में ऐसी बातें बताई हैं जिन पर चलकर व्यक्ति अपने कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकता है। आइए जानते हैं किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए व्यक्ति को किस तरह से काम करना चाहिए।

These things of Chanakya policy make it successful in business
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

परिश्रम 
किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है परिश्रम करना। जो लोग कठिन परिश्रम करने से नहीं घबराते हैं उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन जिन लोगों को आज का काम कल पर टालने की आदत होती है वे अपने जीवन में कभी सफल नहीं हो सकते हैं।


 

These things of Chanakya policy make it successful in business
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

योजना बनाकर कार्य करना
परिश्रम करने के साथ जरुरी होता है कि हम कोई भी कार्य करें उसे योजना बना कर करें। किसी भी काम को पूरा करने के लिए सबसे पहले योजना बनानी चाहिए। क्योंकि बिना योजना बनाए कार्य करने से काम करते समय कई परेशानियां होती है। जिसके कारण काम सफल नहीं हो पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These things of Chanakya policy make it successful in business
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

सबको साथ लेकर चलें
किसी भी कार्य में सफल होने के लिए सबको साथ लेकर चलना बहुत आवश्यक होता है। क्योंकि कोई भी कार्य हम अकेले नहीं कर सकते उसके लिए हमें किसी के सहयोग की आवश्यकता होती है। एक अच्छा नेतृत्वकर्ता वह नहीं होता जो किसी को आदेश दे बल्कि किसी भी काम में सफल होने के लिए एक नेतृत्वकर्ता को ऐसा होना चाहिए जो अपने सहयोगियों का मनोबल बढ़ाए। उनकी क्षमता और प्रतिभा को पहचान कर उसका सही से उपयोग कर सके। सबको साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति सदैव सफल होते हैं।

विज्ञापन
These things of Chanakya policy make it successful in business
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

अनुशासन है आवश्यक
किसी भी क्षेत्र या जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन होना बहुत आवश्यक होता है। किसी भी कार्य में कठोर अनुशासन का पालन करना चाहिए। बिना अनुशासन के कोई कार्य पूर्ण नहीं होता है। जो लोग अनुशासित नहीं होते हैं वे कभी सफल नहीं हो सकते। क्योंकि बिना अनुशासन के सफलता पाना असंभव है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed