फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह उठकर न करें ये काम सेहत को होता है नुकसान

Mon, 27 Jul 2020 11:05 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 27 Jul 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Doing these things in the morning worsens your health
सुबह उठकर न करें ये काम

जहां एक ताजगी भरी सुबह से हमारा पूरा दिन ताजगी भरा रहता है, तो वहीं अगर हमारी सुबह अच्छी न जाए तो पूरे दिन आलस बना रहता है। और इसका असर हमारे काम पर भी पड़ता है। जहां एक तरफ सुबह के समय व्यायाम करना, ध्यान लगाना, और योग आदि करने जैसी आदतें हमारी सुबह को बेहतर बनाती है तो वहीं हमारे स्वास्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं। तो कुछ आदतें ऐसी भी होती है जो हमारे स्वास्थ के लिए नुकसान दायक होती हैं। इसलिए कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें सुबह के समय नहीं करना चाहिए।

Doing these things in the morning worsens your health
सुबह सूरज निकलने से पहले उठना चाहिए(प्रतीकात्मक तस्वीर)

सबसे ज्यादा जो लोगों में आदत होती है सुबह देर तक सोना, सूर्य निकलने से पहले बिस्तर छोड़ देना चाहिए। कुछ लोग सुबह उठने के बाद भी इधर-उधर लेटे रहते हैं। इससे आपके शरीर में आलस बढ़ता है और सुबह समय से उठने पर भी आप तरोताजा महसूस नहीं करते हैं। ये आदत आपकी सेहत के लिए भी अच्छी नहीं रहती है।

Doing these things in the morning worsens your health
सुबह उठते ही कॉफी पीने की आदत सेहत के लिए नुकसानदेह होती है(प्रतीकात्मक तस्वीर)

बहुत सारे लोग सुबह उठते ही कॉफी पीते हैं। लेकिन कॉफी कभी खाली पेट नहीं लेनी चाहिए। कुछ खाने के बाद या काम की शुरुआत करने के बाद ही कॉफी पीना चाहिए। सुबह उठकर कॉफी पीने से कार्टिसोल नामक हर्मोन का लेवल बढ़ जाता है जिससे बॉडी में फैट बढ़ने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doing these things in the morning worsens your health
धुम्रपान को कहें न (प्रतीकात्मक तस्वीर)

धूम्रपान करना तो सेहत की दृष्टि से नुकसान दायक होता ही है लेकिन धुम्रपान करने वालों को इसकी लत होती है। कुछ लोग सुबह उठकर सबसे पहले धुम्रपान करते हैं, उसके बाद फ्रेश होने जाते हैं लेकिन सुबह उठकर धुम्रपान करना बहुत ही नुकसान दायक हता है। इससे कैंसर होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

 

विज्ञापन
Doing these things in the morning worsens your health
सुबह करें हेल्दी ब्रेकफास्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सुबह के समय कभी भी मसालेदार तला भुना नहीं खाना चाहिए। सुबह को हल्का मगर पौष्टिक आहार लेना चाहिए जो आपको काम करने की ऊर्जा प्रदान करे। लोग जल्दी में सुबह का नाश्ता किए बिना ही घर से निकल जाते हैं लेकिन सुबह का नाश्ता कभी भी मिस नहीं करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed