फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस राशि के जातकों पर होती है मां महालक्ष्मी की विशेष कृपा, आपकी राशि भी तो नहीं

Wed, 21 Apr 2021 04:46 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 21 Apr 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
These four zodiac signs are very fortunate in terms of money
sun sign

मनुष्य के जन्म समय, तिथि, वार के आधार पर ग्रहों और नक्षत्रों की गणना करके नामकरण किया जाता है। नाम के पहले अक्षर से राशि का निर्धारण होता है। राशिचक्र में बारह राशियां होती हैं। प्रत्येक राशि का तत्व और स्वामी ग्रह अलग-अलग होते हैं। ये सभी चीजें किसी भी व्यक्ति के जीवन में घटने वाली घटनाओं से गहरा संबंध रखती हैं। ज्योतिष कहता है कि राशि के आधार पर गणना करके मनुष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों के जातकों को धन के मामले में बहुत भाग्यशाली माना जाता है। चार ऐसी राशियां बताई गई हैं जिनके जातकों पर मां महालक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे राशियां।

 

These four zodiac signs are very fortunate in terms of money
वृष राशि - फोटो : taurus sign
वृष राशि के जातक

वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों का कारक माना गया है। शुक्र की कृपा होने से इस राशि के जातक धन के मामले में बहुत भाग्यशाली होते हैं। शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है, इसलिए इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा भी रहती है।

 

These four zodiac signs are very fortunate in terms of money
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राशि जातक

ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना गया है। चंद्र की कृपा से मानसिक शांति प्राप्त होती है साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनती है। कर्क राशि के जातक भी धन के मामले में भाग्यशाली माने जाते हैं। इस राशि के जातकों को धन की कोई कमी नहीं रहती है। इस राशि के जातक मेहनती होते हैं इसलिए इनके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These four zodiac signs are very fortunate in terms of money
सिंह राशि - फोटो : leo sign
सिंह राशि के जातक

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के जातक राजा की भांति जीवन जीना पसंद करते हैं। सूर्य का प्रभाव होने के कारण ये लोग भीड़ में भी अलग पहचान बनाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धन के मामले में भी ये लोग भाग्यशाली होते हैं। इनके ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। लक्ष्मी जी की कृपा से सिंह राशि के जातकों को धन संबंधी समस्याओं का ज्यादा सामना नहीं करना पड़ता है।

विज्ञापन
These four zodiac signs are very fortunate in terms of money
धनु राशि - फोटो : sagittarius sign
धनु राशि के जातक

इस राशि के स्वामी ग्रह गुरू बृहस्पति हैं। बृहस्पति ग्रह को सफलता का कारक माना जाता है। इनकी शुभ दृष्टि के कारण व्यक्ति जीवन में बहुत तेजी से तरक्की होती है और जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। इस राशि के जातकों के पास धन की कोई कमी नहीं रहती है। ये धन और समाज में बहुत मान और सम्मान प्राप्त करते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed