धार्मिक मान्यताओं में कुछ ऐसे संकेत हैं जिनका घटित होना बहुत ही अच्छा माना जाता है। अगर ये संकेत आपके साथ घटित होते हैं तो ये समझिएगा कि आपको निकट भविष्य में किसी न किसी शुभ लाभ की प्राप्ति होने वाली है। तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से शुभ संकेत होते हैं।
अगर मिले इन 5 में से कोई एक संकेत, तो समझिए होने वाली है आपके ऊपर धनवर्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनातन धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। इसलिए आपके द्वार पर गाय का आना ही शुभ होता है लेकिन अगर गाय आपके घर के सामने आकर रंभाने लगे तो समझिए आपको निकट भविष्य में धन प्राप्ति होने वाली है। देवी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर होने वाली है। घर के सामने आकर गाय का रंभाना शुभ संकेत माना गया है।
यूं तो घर पर या घर के आसपास चींटियों का दिखना आम बात है। लेकिन अगर आपको काली चींटी मुंह में चावल लिए हुए दिख जाए तो यह आपके लिए बेहद ही शुभ संकेत है। इसका अर्थ यह हुआ कि आपके ऊपर जल्द ही मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। आपके पास धन की बारिश होने वाली है।
अगर आपके घर पर तोता उड़कर आ जाए तो समझना कि आपका भाग्य चमकने वाला है। दरअसल घर में तोते का आना बहुत ही अच्छा संकेत होता है। इसके अलावा तोते का बोलना या पंख फड़फड़ाना बहुत ही शुभ घड़ी आने की निशानी होती है। ऐसी घटना को सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है।
आपके शरीर के कुछ अंग अगर फड़कते हैं तो यह शुभ संकेत होता है। कहते हैं अगर आपकी भृकुटी या फिर बाजू का मध्य भाग फड़कता है तो समझें कि आने वाले समय में आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। दरअसल शरीर के इन अंगों का फड़कना धन मिलने का संकेत माना जाता है। अगर आपके साथ ऐसा हो तो समझना कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।