फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर मिले इन 5 में से कोई एक संकेत, तो समझिए होने वाली है आपके ऊपर धनवर्षा

Sat, 03 Apr 2021 07:43 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 03 Apr 2021 07:43 AM IST
विज्ञापन
these five auspicious signs for money
धन प्राप्ति के शुभ संकेत - फोटो : सोशल मीडिया

धार्मिक मान्यताओं में कुछ ऐसे संकेत हैं जिनका घटित होना बहुत ही अच्छा माना जाता है। अगर ये संकेत आपके साथ घटित होते हैं तो ये समझिएगा कि आपको निकट भविष्य में किसी न किसी शुभ लाभ की प्राप्ति होने वाली है। तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से शुभ संकेत होते हैं।  

these five auspicious signs for money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
घर के सामने गाय का रंभाना

सनातन धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। इसलिए आपके द्वार पर गाय का आना ही शुभ होता है लेकिन अगर गाय आपके घर के सामने आकर रंभाने लगे तो समझिए आपको निकट भविष्य में धन प्राप्ति होने वाली है। देवी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर होने वाली है। घर के सामने आकर गाय का रंभाना शुभ संकेत माना गया है। 

these five auspicious signs for money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
जब काली चींटी मुंह में चावल लाती दिखे

यूं तो घर पर या घर के आसपास चींटियों का दिखना आम बात है। लेकिन अगर आपको काली चींटी मुंह में चावल लिए हुए दिख जाए तो यह आपके लिए बेहद ही शुभ संकेत है। इसका अर्थ यह हुआ कि आपके ऊपर जल्द ही मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। आपके पास धन की बारिश होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these five auspicious signs for money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जब तोता उड़कर आ जाए आपके घर

अगर आपके घर पर तोता उड़कर आ जाए तो समझना कि आपका भाग्य चमकने वाला है। दरअसल घर में तोते का आना बहुत ही अच्छा संकेत होता है। इसके अलावा तोते का बोलना या पंख फड़फड़ाना बहुत ही शुभ घड़ी आने की निशानी होती है। ऐसी घटना को सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है।

विज्ञापन
these five auspicious signs for money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : getty images
जब फड़कने लगे आपका ये अंग

आपके शरीर के कुछ अंग अगर फड़कते हैं तो यह शुभ संकेत होता है। कहते हैं अगर आपकी भृकुटी या फिर बाजू का मध्य भाग फड़कता है तो समझें कि आने वाले समय में आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। दरअसल शरीर के इन अंगों का फड़कना धन मिलने का संकेत माना जाता है। अगर आपके साथ ऐसा हो तो समझना कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed