फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somvar Vrat Niyam: शिव जी की कृपा पाने के लिए जरूर करें सोमवार का व्रत, जानें विधि और नियम

Mon, 19 Sep 2022 09:46 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 19 Sep 2022 09:46 AM IST
विज्ञापन
Somwar Vrat And Puja Vidhi to please lord shiva somvar vrat niyam in hindi
शिव जी की कृपा पाने के लिए जरूर करें सोमवार का व्रत - फोटो : iStock

Somwar Vrat And Puja Vidhi: हिंदू धर्म में देवों के देव महादेव को सभी देवताओं में उच्च स्थान प्राप्त है। कहा जाता है कि भगवान शिव शंकर आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देवता हैं। यदि कोई भक्त श्रद्धा पूर्वक उन्हें केवल एक लोटा जल भी अर्पित कर दे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। शिव जी की पूजा के लिए सोमवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं। कहा जाता है कि शिव जी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए सोमवार का व्रत जरूर रखना चाहिए। इस दिन व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। यदि आप सोमवार का व्रत रखते हैं तो कुछ बातों को जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं सोमवार व्रत के नियम और इस दौरान कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए... 

Somwar Vrat And Puja Vidhi to please lord shiva somvar vrat niyam in hindi
शिव जी की कृपा पाने के लिए जरूर करें सोमवार का व्रत - फोटो : iStock

सोमवार व्रत के नियम
सोमवार के दिन शिव जी की पूजा और व्रत का विशेष महत्व होता है। यदि आप व्रत नहीं रख पा रहे हैं तो पूजा जरूर करें। सोमवार को सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर साफ वस्त्र ग्रहण करें। अगर संभव हो तो किसी मंदिर में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करने के बाद व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करें और व्रत की कथा जरूर सुनें। 

Somwar Vrat And Puja Vidhi to please lord shiva somvar vrat niyam in hindi
शिव जी की कृपा पाने के लिए जरूर करें सोमवार का व्रत - फोटो : iStock

शिवजी को अर्पित करें ये चीजें 
भगवान शिव शंकर को बिल्व पत्र बहुत ही प्रिय होता है। कहा जाता है जो भी शिवलिंग पर नियमित रूप से बिल्व पत्र चढ़ाता है उसकी हर तरह की मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा हर सोमवार को शिवलिंग पर शमी के पत्ते जरूर चढ़ाएं। साथ ही शिवलिंग का दूध और गंगाजल से अभिषेक करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Somwar Vrat And Puja Vidhi to please lord shiva somvar vrat niyam in hindi
शिव जी की कृपा पाने के लिए जरूर करें सोमवार का व्रत - फोटो : istock

शिव जी की पूजा में न करें ये गलतियां
शिव जी की पूजा में अभिषेक के समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दूध से अभिषेक करने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल न करें। कहा जाता है कि तांबे के पात्र में दूध डालने से दूध संक्रमित होता हो जाता है और चढ़ाने योग्य नहीं रह जाता। 

विज्ञापन
Somwar Vrat And Puja Vidhi to please lord shiva somvar vrat niyam in hindi
शिव जी की कृपा पाने के लिए जरूर करें सोमवार का व्रत - फोटो : iStock

इसके अलावा एक और बात का ध्यान रखें कि शिवलिंग पर कभी भी रोली और सिंदूर का तिलक नहीं लगाना चाहिए। शिव जी की पूजा में चंदन के तिलक का इस्तेमाल करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed