फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somvati Amavasya 2021: 12 अप्रैल को है सोमवती अमावस्या, इन कार्यों को करने से घर में आती है सुख-समृद्धि

Wed, 31 Mar 2021 02:36 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 31 Mar 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
Somvati Amavasya 2021 date significance and measures to get wealth and prosperity
सोमवती अमावस्या 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : प्रयागराज

चंद्रमा की घटती-बढ़ती आकृति के कारण प्रत्येक माह पूर्णिमा और अमावस्या तिथि पड़ती हैं। धार्मिक दृष्टि से ये दोनों ही तिथियां बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर माह कृष्ण पक्ष की आखिरी तारीख को अमावस्या तिथि पड़ती है। इस बार सोमवती अमावस्या 12 अप्रैल 2021 दिन  सोमवार को पड़ रही है। यदि अमावस्या सोमवार के दिन पड़े तो इसका महत्व बहुत बढ़ जाता है। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन सुहागन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु होने की कामना के साथ व्रत करती हैं। इस दिन कुछ कार्यों को करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। जानते है कि कौन से हैं वे कार्य।

Somvati Amavasya 2021 date significance and measures to get wealth and prosperity
सोमवती अमावस्या 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : प्रयागराज

अमावस्या के दिन स्नान-दान का विशेष महत्त्व माना गया है, इस दिन किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करना चाहिए। इससे पुण्यफल की प्राप्ति होती है। यदि नदी पर जाकर स्नान नहीं कर सकते तो घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान करके सूर्य को अर्घ्य देने से से रोगों का नाश होता है और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

Somvati Amavasya 2021 date significance and measures to get wealth and prosperity
सोमवती अमावस्या 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा और 108 प्रदक्षिणा (परिक्रमा) करनी चाहिए। पीपल में जगत के पालनहार भगवान श्री हरि  विष्णु का वास माना गया है, मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और संतान का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Somvati Amavasya 2021 date significance and measures to get wealth and prosperity
सोमवती अमावस्या 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : prayagraj

सोमवती अमावस्या को पवित्र नदी के तट पर पितरों के पिण्ड दान व तर्पण करने से पितृश्राप व पितृदोष से मुक्ति प्राप्त होती है। आपके घर की समस्याएं दूर होने लगती हैं। पितरों केे निमित्त तर्पण करने और उनके नाम से दान करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

विज्ञापन
Somvati Amavasya 2021 date significance and measures to get wealth and prosperity
सोमवती अमावस्या 2021 तुलसी की परिक्रमा करने से समृद्धि आती है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सोमवती अमावस्या पर तुलसी की पूजा करनी चाहिए और 108 परिक्रमा करनी चाहिए। इससे आपके घर की दरिद्रता दूर होती है। आपके घर में समृद्धि आती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed