फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धन पाने की है अभिलाषा तो शुक्रवार के दिन जरूर करें ये चार काम

Fri, 28 Aug 2020 05:59 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 28 Aug 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
shukrawar ke upay to get bless Goddess Lakshmi
धन पाने के उपाय - फोटो : pixabay

ज्योतिष विज्ञान में शुक्रवार के उपाय करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। जिसके फलस्वरूप उपाय करने वाले जातक को माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के आसान उपाय बताए गए हैं जिसकी मदद से आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर अपनी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए....

shukrawar ke upay to get bless Goddess Lakshmi
मां लक्ष्मी की पूजा करें - फोटो : सोशल मीडिया

मां लक्ष्मी की पूजा करें
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए।

shukrawar ke upay to get bless Goddess Lakshmi
lakshmi

मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें
मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा में गुलाबी रंग के फूलों का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shukrawar ke upay to get bless Goddess Lakshmi
lakshmi pujan - फोटो : सोशल मीडिया

मां को भोग लगाएं
भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। आप इच्छानुसार मां लक्ष्मी को सात्विक भोजन का भोग लगा सकते हैं। भोग में कुछ मीठा भी शामिल करें। अगर संभव हो तो मां को हलवा, खीर का भोग भी लगाएं।

विज्ञापन
shukrawar ke upay to get bless Goddess Lakshmi
मां लक्ष्मी की आरती
मां लक्ष्मी की आरती
मां लक्ष्मी की आरती करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मां लक्ष्मी जी की आरती इस प्रकार है-

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुम को निश दिन सेवत, हर विष्णु विधाता....
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।

उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता
सूर्य चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।

दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पति दाता
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि सिद्धि धन पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।

तुम पाताल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, भव निधि की त्राता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।

जिस घर तुम रहती सब सद्गुण आता
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।

शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता
ॐ जय लक्ष्मी माता...।।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed