फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pitru Paksha 2020: 2 से 17 सितंबर तक पितरों को तर्पण, जानिए श्राद्ध के बारे में 15 जानकारियां

Thu, 27 Aug 2020 04:23 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 27 Aug 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Pitru Paksha 2020 know about puja vidhi and importance of pitru paksha
shradh

2 सितंबर यानी भाद्रपद की पूर्णिमा से पितृपक्ष आरंभ हो रहा है। हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि पितृपक्ष में तर्पण और पिण्डदान करने से पितरगण प्रसन्न होते हैं और अपने परिजनों को सुख और संपन्नता का आशीर्वाद देते हैं। पितृपक्ष पर पितृलोक से पितर पृथ्वी धरती पर किसी न किसी रूप में आते हैं। शास्त्रों में कहा गया कि पितरों के तर्पण करने से पितृदोष खत्म हो जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा से सर्वपितृ अमावस्या तक पितृपक्ष रहता है। आइए जानते हैं पितृपक्ष में पितरों को कैसे प्रसन्न करते हैं।

Pitru Paksha 2020 know about puja vidhi and importance of pitru paksha

1. पिता का श्राद्ध पुत्र द्वारा ही होना चाहिए। पुत्र नहीं है तो पत्नी, अगर पत्नी भी नहीं है, तो सगा भाई श्राद्ध कर सकता है। एक से अधिक पुत्र होने पर सबसे बड़ा पुत्र श्राद्ध कर्म करता है।

2. पितर पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन करवाने के बाद उन्हें पूरे सम्मान के साथ विदा करके आएं। मान्यता है कि ब्राह्मणों के साथ पितर भी चलते हैं।

Pitru Paksha 2020 know about puja vidhi and importance of pitru paksha
shradh
3. श्राद्ध तिथि से पहले ही ब्राह्मणों को भोजन के लिए निमंत्रण दें। भोजन के लिए आए ब्राह्मणों को दक्षिण दिशा में बैठाएं।

4. मान्यता अनुसार पितरों को दूध, दही, घी और शहद के साथ अन्न से बनाए गए पकवान जैसे खीर आदि पसंद है। इसलिए ब्राह्मणों को ऐसा ही भोजन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pitru Paksha 2020 know about puja vidhi and importance of pitru paksha
shradh
5. पितर पक्ष के दौरान भोजन में से गाय, कुत्ते, कौए, देवता और चींटी के लिए उनका भाग अलग से निकाल लेना चाहिए। इसके बाद हाथ में जल, अक्षत, चन्दन, फूल और तिल लेकर संकल्प करें ।
6. कुत्ते और कौए के निमित्त निकाला हुआ भोजन उन्हें ही कराएं। देवता और चींटी का भोजन गाय को खिला देना चाहिए। ब्राह्मणों के मस्तक पर तिलक लगाकर उन्हें कपड़े, अन्न और दक्षिणा दान कर आशीर्वाद पाएं।
 
विज्ञापन
Pitru Paksha 2020 know about puja vidhi and importance of pitru paksha
पितृ पक्ष
7. श्राद्धकर्म में सिर्फ गाय का घी, दूध और दही का उपयोग करना चाहिए।
8. श्राद्धकर्म में चांदी के बर्तनों का उपयोग व दान पुण्यदायक माना गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed