Maha Ashtami 2022 Wishes Images Quotes Messages Whatsapp Facebook Status in Hindi: इस समय मां आदिशक्ति की उपासना का पावन पर्व चल रहा है। नवरात्रि के आठवें दिन को अष्टमी या दुर्गा अष्टमी के रूप में जाना जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा बेहद खास मानी जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि अष्टमी तिथि पर सच्चे मन से मां महागौरी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन जप, अनुष्ठान व पूजा पाठ करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। मां महागौरी को ममता की मूरत कहा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मां महागौरी की पूजा करने से राहु के बुरे प्रभाव कम हो जाते हैं। इस साल 03 अक्टूबर शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। इस शुभ अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। यहां आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास शुभकामना संदेश, जिसके जरिए आप अपने प्रियजनों को महाअष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं...
Happy Durga Ashtami Wishes 2022: दुर्गा अष्टमी पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले आपको अपार
मेरी ओर से महाष्टमी की शुभकामनाएं करें स्वीकार
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
सारा जहां है जिसकी शरण में, नमन है उस मां के चरण में
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
हे मां दुर्गा तू मुझे शक्ति दे,
दिल में सदा तू भक्ति दे
करूं पूजा तेरी मैं हर दम,
सभी बंधनों से तू मुझे मुक्ति दे
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
सरस्वती का हाथ हो मां गौरी का साथ हो,
गणेश का निवास हो और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं