Shardiya Navratri 2022: इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। 26 सितंबर दिन सोमवार से शुरू हो रहा मां आदिशक्ति की उपासना का ये पावन पर्व 05 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। ये पर्व देश भर में बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी के भक्त व्रत रखते हैं और विधि पूर्वक पूजा करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि के ये पावन दिन शुभ कार्यों के लिए बेहद ही उत्तम माने जाते हैं। इस दिनों कई शुभ कार्य किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती हैं, जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर सबसे ज्यादा लोग नए बिजनेस की शुरुआत करते हैं या फिर नए घर में प्रवेश करते हैं। नवरात्रि में गृह प्रवेश करना शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी इस बार शारदीय नवरात्रि में गृह प्रवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। चलिए जानते हैं शारदीय नवरात्रि में गृह प्रवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
Shardiya Navratri 2022: गृह प्रवेश के लिए शुभ माने जाते हैं नवरात्रि के नौ दिन, बस जान लें कुछ जरूरी नियम
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 27 Sep 2022 09:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन