आज से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है। घर-घर माता रानी की चौकी सजी हैं। 14 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार को नवमी पर कन्या पूजन के साथ ही नवरात्रि समाप्त हो जाएंगी। आगामी नौ दिनों तक मां दुर्गा के नवस्वरुपों का पूजन किया जाएगा। आज प्रथम दिन मां शैल पुत्री, द्वितीय मां ब्रह्मचारिणी, तृतीय मां चन्द्रघण्टा, चतुर्थ मां कूष्माण्डा, पंचम स्कंदमाता, षष्ठम कात्यायनी, सप्तम कालरात्रि,अष्टम मां महागौरी और नवमी पर मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाएगा। मां दुर्गा आदिशक्ति को नौं स्वरुपों की अलग-अलग महिमा है। नवरात्रि में रंगो का भी विशेष महत्व माना जाता है। माना जाता है कि यदि नवरात्रि में प्रत्येक दिन के अनुसार वस्त्र धारण करके पूजन किया जाए तो माता रानी प्रसन्न होती हैं। तो चलिए जानते हैं कि नवरात्रि में किस दिन कौन से कपड़े पहनने चाहिए।
Navratri 2021: आज से शुरु हो गई हैं नवरात्रि, जानिए किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनकर करना चाहिए पूजन
नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजन होता है। इस दिन भक्त को पीले रंग के कपड़े पहनकर मां की आराधना करनी चाहिए क्योंकि माना जाता है कि मां शैलपुत्री को पीला रंग प्रिय है।
द्वितीय नवरात्रि के दिन मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन्हें हरा रंग बेहद प्रिय है। मां ब्रह्माचारिणी को हरे रंग की चुनरी चढ़ानी चाहिए साथ ही स्वयं हरे रंग के वस्त्र धारण करके मां का पूजन करना चाहिए।
नवरात्रि के तृतीय दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने का विधान है। मां चंद्रघंटा को भूरा रंग प्रिय है, इसलिए भक्तों को तृतीय दिन भूरे रंग के कपड़े पहनकर माता रानी का पूजन करना चाहिए।
नवरात्रि के चतुर्थ दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जाती है। मां कूष्मांडा को नारंगी रंग बहुत प्रिय है इसलिए इनका श्रंगार व वस्त्र नारंगी रंग के अर्पित करने चाहिए और स्वंय भी नारंगी रंग के कपड़े पहनकर पूजन करना चाहिए।