साल 2021 में शनिदेव अपनी स्वराशि मकर में ही विराजमान रहेंगे। लेकिन साल 2021 में शनि का नक्षत्र परिवर्तन होगा। 22 जनवरी को शनि देव श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इससे पहले ये उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे। शनि देव के श्रवण नक्षत्र में गोचर से चार राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
जनवरी 2021 में शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, चार राशियों का बदलेगा भाग्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2021 में शनिदेव मकर राशि में ही भ्रमण करेंगे। इस अवधि के मध्य 23 मई 2021 को मकर राशि में ही वक्री होकर 11 अक्तूबर 2021 से पुनः मार्गी अवस्था में गोचर करेंगे। इसलिए धनु, मकर और कुंभ राशि वाले जातकों के लिए शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना रहेगा। मिथुन और तुला राशि वाले जातकों पर शनि की ढैया का अशुभ प्रभाव रहेगा।
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से आपको बहुत ही शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपके धन प्राप्ति के योग हैं। निजी एवं करियर जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपकी राशि के लिए शनिदेव चांदी के पाए पर हैं, इसलिए शुभ ही शुभ होगा। आपके लिए बेहतरीन राजयोग भी बनाए हुए हैं। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य-व्यापार आरंभ करना चाहें तो देर न करें।
शनि देव आपके लिए बहुत ही अच्छा समय लेकर आ रहे हैं। आपके हर काम में आपको सफलता मिलेगी, हर तरह से आपके लिए अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें।
शनि देव की कृपा से आपको इस साल शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी, कार्यक्षेत्र में आपको सरकारी सहायता से लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। काफी दिनों का दिया गया उधार धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार में एकजुटता बनाए रखें।