{"_id":"5e996c008ebc3e78dc7782c0","slug":"shani-dosha-remedies-tips-upay-shanivar-puja-vidhi-hanuman-ji-ke-aasan-upay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनिवार को करें हनुमान जी के ये आसान उपाय, शनि दोषों से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
शनिवार को करें हनुमान जी के ये आसान उपाय, शनि दोषों से मिलेगी मुक्ति
Sat, 18 Apr 2020 01:26 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव का होता है। इस दिन शनि देव की पूजा का विधान है। शनिवार के दिन भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की पूजा करने से भी विशेष फल की प्राप्ति होती है। हनुमान जी के आशिर्वाद से शनि दोषों से मुक्ति मिलती है और शनि के अशुभ प्रभाव जीवन में नहीं पड़ते हैं। आइए, आज जानते हैं वो आसान उपाय, जिसको करने से शनि दोषों से मुक्ति मिल जाएगी।
हनुमान मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान जी की पूजा
- शनिवार के दिन प्रात: उठ कर स्नान करने के बाद हनुमान जी की पूजा करें। पूजा में हनुमान जी को किसी मिठी चीज का भोग लगाएं। नित्य हनुमान जी की पूजा करने से शनि का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता है।
हनुमान जी के समक्ष दीपक जलाएं
- शनिवार के दिन पूजा करते समय हनुमान जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान चालीसा का पाठ
- शनिवार के दिन हनुमान जी के समक्ष दीपक प्रज्वलित करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस दिन अगर संभव हो तो हनुमान चालीसा का एक से अधिक पाठ करें। अगर आप नित्य हनुमान चालीसा का पाठ नहीं करते हैं तो आज से ही नित्य हनुमान चालीसा के पाठ का नियम बना लें।
विज्ञापन
सुंदरकांड का पाठ
- शनिवार के दिन सुंदरकांड के पाठ का बहुत अधिक महत्व होता है। शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से शनि की बुरी से बुरी दशा भी टल जाती है। सुंदरकांड के पाठ से जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है और आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है।