फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Vinayak Chaturthi 2024: कब है सावन की विनायक चतुर्थी व्रत ? यहां जानें तिथि पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व

Sat, 03 Aug 2024 11:42 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
Sawan Vinayak Chaturthi 2024 Date Time Shubh Muhurat Yog Mahatv and Puja Vidhi in hindi
सावन विनायक चतुर्थी 2024 - फोटो : amar ujala

Sawan Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी व्रत सावन माह में श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विनायक चतुर्थी का व्रत करने और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। जिस प्रकार चतुर्दशी की मासिक तिथि भगवान शिव को समर्पित है, उसी प्रकार चतुर्थी की मासिक तिथि भी भगवान शिव के पुत्र श्री गणेश को समर्पित है।  सावन विनायक चतुर्थी के व्रत के दिन शिव योग और रवि योग बन रहा है। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र भी है। ऐसा माना जाता है कि विनायक चतुर्थी व्रत के दौरान चंद्रमा को देखना वर्जित है। धार्मिक मान्यता है कि चतुर्थी व्रत करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह सावन की दूसरी चतुर्थी होगी। वहीं, पहली चतुर्थी सावन कृष्ण पक्ष की थी। आइए जानते हैं सावन में विनायक चतुर्थी किस दिन होगी और कौन से शुभ योग बनेंगे । 

Sawan Vinayak Chaturthi 2024 Date Time Shubh Muhurat Yog Mahatv and Puja Vidhi in hindi
सावन विनायक चतुर्थी 2024 - फोटो : अमर उजाला

सावन विनायक चतुर्थी 2024 कब है? 
पंचांग के अनुसार, श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि आरंभ: 7 अगस्त, बुधवार, रात्रि 10: 05 मिनट से 
श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त:  8 अगस्त, गुरुवार, देर रात 12 बजकर 36 मिनट पर 
ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, सावन की विनायक चतुर्थी 8 अगस्त को है।  इसी दिन चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। 

Sawan Vinayak Chaturthi 2024 Date Time Shubh Muhurat Yog Mahatv and Puja Vidhi in hindi
सावन विनायक चतुर्थी 2024 - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

सावन विनायक चतुर्थी 2024 मुहूर्त 
विनायक चतुर्थी के दिन पूजा का मुहूर्त : प्रातः 11:07 मिनट से  दोपहर 01:  46 मिनट तक।
सावन की विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के लिए 2 घंटे 40 मिनट का शुभ मुहूर्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Vinayak Chaturthi 2024 Date Time Shubh Muhurat Yog Mahatv and Puja Vidhi in hindi
सावन विनायक चतुर्थी 2024 - फोटो : freepik

शुभ योग में सावन विनायक चतुर्थी 2024
सावन विनायक चतुर्थी के दिन शिव योग और रवि योग बनता है। विनायक चतुर्थी व्रत के दिन सुबह से 12:39 तक शिव योग है, उसके बाद सिद्ध योग बनता है। योगाभ्यास के लिए शिव योग अच्छा माना जाता है। विनायक चतुर्थी के व्रत वाले दिन रवि योग भी बनता है। रवि योग शाम 5:47 से 23:34 तक रहेगा। 

विज्ञापन
Sawan Vinayak Chaturthi 2024 Date Time Shubh Muhurat Yog Mahatv and Puja Vidhi in hindi
सावन विनायक चतुर्थी - फोटो : freepik

विनायक चतुर्थी पर न देखें चंद्रमा
8 अगस्त को विनायक चतुर्थी पर चंद्रमा का उदय रात्रि  8 बजकर 59 मिनट पर होगा।  वहीं, चंद्रमा का अस्त रात्रि 9  बजकर 21 मिनट पर होगा। विनायक चतुर्थी के दिन चंद्रमा को देखने की मनाही है, क्योंकि इस दिन देखने से झूठा कलंक लगता है।  इसलिए इस दिन चंद्रमा को देखना वर्जित माना जाता है। .

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed