फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकाक्षी नारियल है मां लक्ष्मी का रूप, मिल जाए आपको तो बन जाएंगे धनवान

Sat, 03 Aug 2024 07:16 AM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 03 Aug 2024 07:16 AM IST
सार

एकाक्षी नारियल को इसलिए दुर्लभ माना जाता है क्योंकि ये सैकड़ों या हजारों नारियल में से कोई एक नारियल एक आंखों वाला होता है। आइए इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
ekakshi nariyal shreefal upay get blessings of maa Lakshmi in hindi
एकाक्षी नारियल - फोटो : Amar Ujala

Ekakshi Nariyal: नारियल को हिंदू धर्म में एक पवित्र फल माना जाता है और इसे पूजा-पाठ में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। यह लगभग हर शुभ कार्य में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी एकाक्षी नारियल के बारे में सुना है? एकाक्षी नारियल एक बेहद दुर्लभ फल है, और पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसे मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और जिसके पाय यह नारियल होता है वह व्यक्ति धनवान बन सकता है। आपने देखा होगा आमतौर पर नारियल में तीन आंखें होती हैं(यानी नारियल के ऊपरी हिस्से पर तीन छिद्र जिससे नारियल का पानी निकलता है),  लेकिन एकाक्षी नारियल में केवल एक ही आंख होती है। एकाक्षी नारियल को इसलिए दुर्लभ माना जाता है क्योंकि ये सैकड़ों या हजारों नारियल में से कोई एक नारियल एक आंखों वाला होता है। आइए इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ekakshi nariyal shreefal upay get blessings of maa Lakshmi in hindi
एकाक्षी नारियल - फोटो : freepik
कैसे पहचानें एकाक्षी नारियल?
एकाक्षी नारियल के नाम से भी बहुत स्पष्ट है कि एक ऐसा नारियल जिसमें सिर्फ एक आंख हो या एक छिद्र हों। सामान्य नारियल की आकृति में तीन छिद्र दिखाई देते हैं जिन्हें दो आंखें व एक मुख कहा जाता है। नारियल में तीन खड़ी रेखाएं भी दिखाई देती हैं किन्तु एकाक्षी नारियल में केवल एक छिद्र होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकाक्षी नारियल जिसके पास होता है उस पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और उसके जीवन में कभी आर्थिक संकट नहीं आते हैं। एकाक्षी नारियल को तोड़ना अशुभ माना जाता है।
ekakshi nariyal shreefal upay get blessings of maa Lakshmi in hindi
मां लक्ष्मी - फोटो : iStock
एकाक्षी नारियल और लाभ
एकाक्षी नारियल को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से धन लाभ होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। एकाक्षी नारियल को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। एकाक्षी नारियल को सफलता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है।

ये भी पढ़ें- मरने से पहले मनुष्य को मिलते हैं ये 5 संकेत, जानें अनुभव के बारे में क्या कहता है शास्त्र
विज्ञापन
विज्ञापन
ekakshi nariyal shreefal upay get blessings of maa Lakshmi in hindi
एकाक्षी नारियल - फोटो : freepik
एकाक्षी नारियल का पूजन
एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर सिंदूर और कुमकुम से पूजा की जाती है। इसे घर की तिजोरी में रखने से धन लाभ मिलता है। एकाक्षी नारियल को विशेष मुहूर्तों जैसे दीपावली, होली, रवि-पुष्य, गुरु-पुष्य, ग्रहण काल आदि पर षोडशोपचार पूजा करने से सदैव लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकाक्षी नारियल में धन आकर्षण की अद्भुत क्षमता होती है।
विज्ञापन
ekakshi nariyal shreefal upay get blessings of maa Lakshmi in hindi
Vat Savitri Vrat 2024 - फोटो : freepik
कहां मिलेगा एकाक्षी नारियल?
एकाक्षी नारियल बाजार में आसानी से नहीं मिलता है। इसे ढूंढने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप स्थानीय बाजारों या मंदिरों में पूछ सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed