{"_id":"5efc5acbf916cf569a0f3c92","slug":"sawan-starting-july-6-has-special-significance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावन 2020: इस तिथि से हैं सावन आरंभ, अद्भुत संयोग की वजह से खास है महत्व","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
सावन 2020: इस तिथि से हैं सावन आरंभ, अद्भुत संयोग की वजह से खास है महत्व
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 01 Jul 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
6 जुलाई से सावन मास का प्रारंभ है
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदू कैलेंडर के हिसाब से 5 तारीख को आशाढ़ पूर्णिमा है और उसके अगले दिन यानि 6 जुलाई से सावन मास का प्रारंभ है। सावन का महीना भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा समय है। यह शिव जी का प्रिय माह है। इस माह में भगवान शिव को मनाने से वे अतिशीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।
2 of 4
भोलेनाथ ने सृष्टि की रक्षा करने के लिए विष का पान किया था
- फोटो : Social media
कहते है जब अमृत मंथन में हलाहल विष निकला तो भोलेनाथ ने सृष्टि की रक्षा करने के लिए उस विष का पान किया था। जिसके कारण उनका पूरा शरीर आग की भांति तपने लगा था। शिव जी को इस तपन से राहत देने के लिए इंद्रदेव ने बारिश की थी। यह माह सावन का था। तभी से इस महीने में शिव जी की पूजा-अर्चना करने से वे अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं, और उन्हें कष्टों से बचाते हैं, मान्यता यह भी है कि शिव जी को यह माह इसलिए प्रिय है क्योंकि इसी माह में पार्वती जी ने शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी।
3 of 4
सोमवार का दिन भी शंकर जी का प्रिय दिन है
जिस तरह से भगवान शिव को सावन का महीना अति प्रिय है उसी तरह सोमवार का दिन भी शंकर जी का प्रिय दिन है और अगर ये दिन सावन का हो तो महत्व ही अलग होता है। इस बार सावन बहुत ही अद्भुत संयोग लेकर आया है। इस बार सावन का आरंभ सोमवार के दिन से हो रहा है, तो वहीं सावन माह का समापन भी सोमवार के दिन ही होगा। इसलिए यह सावन बहुत ही शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सावन माह की शिवरात्रि का बहुत महत्व माना गया है
- फोटो : social media
हर माह में शिवरात्रि आती है लेकिन सावन माह की शिवरात्रि का बहुत महत्व माना गया है। इस माह में शिव जी की आराधना से सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। जिन लोगों की शादी में किसी भी प्रकार की अड़चन आ रही है वे इस माह में भगवान शिव की पूजा करें। उनकी कृपा से विवाह में आ रही सारी बाधाएं दूर होती है। शंकर जी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां भी दूर होती हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।