Sawan Shivratri 2022 : कल यानी 14 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है। देवों के देव महादेव को समर्पित होने की वजह से इस माह को बेहद पवित्र माना गया है। वैसे तो इस पूरे माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना की जाती है, लेकिन इस माह में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि अलग ही महत्व है। हिंदू पंचांग में हर साल में 12 शिवरात्रि होती हैं, लेकिन इनमें से दो शिवरात्रि को खास महत्व दिया जाता है। इनमें सबसे प्रमुख फाल्गुन मास की शिवरात्रि मानी जाती है, जिसे महाशिवरात्रि भी कहा जाता है। वहीं इसके अतिरिक्त दूसरी महत्वपूर्ण शिवरात्रि सावन की मानी जाती है। इस दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा की जाती है। इस साल सावन माह की शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। शिव जी की कृपा जिन लोगों पर होती है, उनके जीवन में कभी भी सुख समृद्धि की कमी नहीं होती। साथ ही इस कुछ उपाय करने से महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
Sawan Masik Shivratri 2022: सावन माह की मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें ये उपाय, सभी इच्छाएं हो जाएंगी पूरी
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 25 Jul 2022 02:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन